रायगढ़

Vaccination in Chhattisgarh: वैक्सीनेशन में छत्तीसगढ़ के इस जिले ने रचा इतिहास, सौ फीसदी लोगों को लगे कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज

Vaccination in Chhattisgarh: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से बचाव के लिए हो रहे वैक्सीनेशन (Vaccination) में रायगढ़ (Raigarh) जिले ने शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया है।

less than 1 minute read
Nov 10, 2021
Vaccination

रायपुर. Vaccination in Chhattisgarh: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) से बचाव के लिए हो रहे वैक्सीनेशन (Vaccination) में रायगढ़ (Raigarh) जिले ने शत-प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया है। कोविड टीकाकरण के मामले में रायगढ़ देश के उन टॉप जिलों में शामिल हो गया है, जहां शत-प्रतिशत दोनों डोज के वैक्सीनेशन का कार्य सबसे पहले पूरा किया गया है।

रायगढ़ जिले में टीकाकरण की शुरूआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी। 298 दिनों में शत-प्रतिशत टीकाकरण किया गया है। रायगढ़ जिले में 1068 456 लोगों को टीके लगाए जाने का लक्ष्य था, जिसे पूरा करते हुए इतने लोगों को टीके के दोनों डोज लगाई जा चुकी है। जिले में अब तक पहला व दूसरा डोज मिलाकर 2147169 टीके लगाए गए हैं।

प्रदेशभर में 22 मरीज मिले, 20 जिले में एक भी नहीं
प्रदेश में एक्टिव मरीज कम हो रहे हैं जो राहत की बात है, लेकिन रायपुर में बढ़ रहे केस स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। रायपुर में 8 समेत प्रदेशभर 22 कोरोना के नए केस रिपोर्ट हुए हैं तथा दो संक्रमितों की मौत हुई है। 25 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। दुर्ग और कबीरधाम में मौत रिपोर्ट हुई है।

प्रदेश के 20 जिलों में एक भी नए केस रिपोर्ट नही हुए हैं, जिसमें बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, कोंडगांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर एवं बीजापुर शामिल हैं। राजनांदगांव, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर और बस्तर में एक-एक नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव मरीज 233 हैं। प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.08 प्रतिशत है, जो सोमवार को 0.12 प्रतिशत थी।

Published on:
10 Nov 2021 05:05 pm
Also Read
View All