कर्मभूमि एक्सप्रेस स्लीपर कोच से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई महिला

मालदा टाउन से मुंबई जा रही एक 70 वर्षीय महिला कर्मभूमि एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। घटना सोमवार की देर रात की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2017, 3:27 PM IST
From Karmabhoomi Express woman disappeared mysteri
From Karmabhoomi Express woman disappeared mysteriously
रायगढ़.
मालदा टाउन से मुंबई जा रही एक 70 वर्षीय महिला कर्मभूमि एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। घटना सोमवार की देर रात की है। मां के लापता होने पर ट्रेन में सफर कर रहे उसके बेटे ने रायगढ़ जीआरपी में देर रात शिकायत दर्ज की। जीआरपी गुमइंसान दर्ज कर महिला यात्री की खोज कर रही है। सोमवार की देर रात करीब 1.30 बजे रायगढ़ जीआरपी में एक लिखित शिकायत 44 वर्षीय पांडू शाह ने दर्ज कराई। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पांडू, अपनी 70 वर्षीय मां शीलारानी शाह के साथ कमाख्या कर्मभूमि एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा था।


मादला टाउन से आ रहे मां- बेटा का बर्थ, ट्रेन के स्लीपर कोच एस-4 में था। देर रात ट्रेन के राउरकेला पहुंचने पर पांडू खाना खाकर सो गया। उसकी मां भी अपने बर्थ पर सोयी हुई थी। ट्रेन के झारसुगुुड़ा से खुलने के बाद पांडू की नींद खुली तो अपनी मां को बर्थ के गायब पाया। इससे बेटे को लगा कि मां बाथरूम की ओर गई होगी। पर काफी देर बाद भी जब मां, अपने बर्थ तक नहीं पहुंंची तो बेटे की बेचैनी बढऩी शुरु हो गई। चलती ट्रेन का हर कोच व बाथरूम खंगालने के बाद भी जब वृद्ध महिला की खोज पूरी नहीं हुई तो बेटे ने मां के लापता होने की शिकायत रायगढ़ जीआरपी से की। इसमें आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Published on: