रायगढ़

Raigarh News: मांड नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन शव बरामद, विवेचना शुरू

Raigarh News: शनिवार को मांड नदी में डूबे युवक की शव रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने मांड नदी से ढूंढ निकाला है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2025, 6:08 PM IST
मौत (Photo source- Patrika)
मौत (Photo source- Patrika)

Raigarh News: शनिवार को मांड नदी में डूबे युवक की शव रविवार को एसडीआरएफ की टीम ने मांड नदी से ढूंढ निकाला है। जिससे पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के नीचेपारा निवासी संजय शर्मा का स्कूटी और मोबाईल शनिवार की शाम डोंगाघाट स्थित मांड नदी पुल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा था कि संजय शर्मा ने उफनती मांड नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शाम तकरीबन 5 बजे से पुलिस एवं डीडीआरएफ की टीम संजय शर्मा की पता-साजी में जुट गई थी।

इस दौरान घटना स्थल से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर हाटी और खड़गांव के पास रविवार सुबह संजय शर्मा का शव नदी में तैरता हुआ मिला। बहरहाल शव मिलने की जानकारी के मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Updated on:
28 Jul 2025, 6:08 PM IST
Published on: