रायगढ़

Raigarh में हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, दर्दनाक मौत

Raigarh road accident: युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2024, 3:52 PM IST
cg road accident

Raigarh Road Accident: ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Raigarh Road Accident: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सिसरिंगा निवासी रघुनाथ राठिया पिता रतिराम राठिया सिसरिंगा निवासी ओसिम खान के बीज भंडार दुकान में काम करता था। रोज की तरह 21 जून को भी रघुनाथ दुकान में काम करने के लिए गया था। दुकान के काम से दुकानदार के बाइक को लेकर धरमजयगढ़ आया था, जहां से शाम करीब सात बजे वापस जा रहा था।

वह चिकटवानी मोड़ के पास धरमजयगढ़-पत्थलागांव मेन रोड में पहुंचा ही था कि पत्थलगांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही हाइवा क्रमांक सीजी-10 बीएच 9396 के चालक ने लापरवाही ( Raigarh Road Accident ) पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार रघुनाथ राठिया को जोरदार ठोकर मार दी। इससे रघुनाथ के सिर व शरीर के अन्य जगह गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना धरमजयगढ़ पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भेजते हुए घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। शनिवार को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Updated on:
23 Jun 2024, 3:52 PM IST
Published on: