रायगढ़

Raigarh Road Accident: ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत से लगी आग, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें VIDEO

Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में मंगलवार की शाम दो ट्रकों में अचानक आग लगने की घटना से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
2 min read
• •
Updated: 16 Oct 2024, 11:49 AM IST
Raigarh Road Accident

Raigarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दर्रामुड़ा गांव के पास खड़े ट्रेलर की दूसरे ट्रेलर से टक्कर हो गई। जिससे दोनों ट्रेलर में आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्रामुडा गांव के पास मंगलवार की शाम करीब 4 बजे ओडिसा से कोयला लेकर आ रहे ट्रक क्रमांक ओडी 23 एन 8372 का चालक कुछ काम से ट्रक खड़ी कर रूका और वाहन से उतर ही रहा था कि इसी समय एक अन्य ट्रक क्रमांक ओडी 23 एन 7772 का चालक वहां पहुंचा और उस पहले से खड़े ट्रक को रगड़ते हुए वहां से गुजरा।

इससे कुछ ही समय में दोनों ट्रकों में आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हुई। इसी बीच कुछ लोगों ने मामले की सूचना पुलिस सहित दमकल शाखा को दी। मामले की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस सहित अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया।

Raigarh Road Accident: आग पर आधे घंटे बाद पाया गया काबू

गोयल फ्यूल पेट्रोल पंप के ठीक सामने आगजनी की इस घटना से अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इस घटना की जानकारी जूटमिल पुलिस के अलावा फायर बिग्रेड को दी जिसके बाद फायर बिगे्रड की टीम मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

टायर फटने से आग लगने की संभावना

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से दोनों ट्रक चालक मौके से फरार हो गए हैं और दोनों ही वाहन ओडिसा की तरफ से आ रहे थे और दोनों ही वाहनों में कोयला लोड था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि टायर फटने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

Updated on:
16 Oct 2024, 11:49 AM IST
Published on: