रायगढ़

वनकर्मियों ने रैली निकाल पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश, प्लास्टिक के उपयोग पर दूरी बनाए रखने लिया संकल्प

-पेड़ों की उपयोगिता वाले बैनर व पोस्टर के साथ किया शहर भ्रमण
2 min read
Jun 05, 2018
वनकर्मियों ने रैली निकाल पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश्, प्लास्टिक के उपयोग पर दूरी बनाए रखने लिया संकल्प
वनकर्मियों ने रैली निकाल पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश्, प्लास्टिक के उपयोग पर दूरी बनाए रखने लिया संकल्प

रायगढ़. पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग ने एक जागरुकता रैली का आयोजन किया। एसडीओ की अगुवाई वाले इस रैली में अधिकारी व कर्मचारी के साथ काफी संख्या में समिति के लोग भी इस अभियान में शामिल हुए। वहीं पर्यावरण के लिए पेड़ों की उपयोगिता पर अपने विचार को रखा। इस बीच उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग पर दूरी बनाए रखने को लेकर संकल्प भी लिया।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर रायगढ़ वन मंडल की ओर से मंलवार की सुबह एक रैली निकाली गई। पहले से तय कार्यक्रम के तहत वन विभाग के अधिकारी व कर्मचासरी समिति के सदस्यों के साथ गांधी प्रतिमा के करीब एकत्रित हुए। उसके बाद दो कतार बना कर रैली की शुरुआत की गई। इस बीच डीएफओ विजया रात्रे भी मौजूद थी। एसडीओ एनआर खंूटे के नेतृत्व में गांधी प्रतिमा से निकली रैली सुभाष चौक, गौरी शंकर मंदिर , केलो पुल, डिवीजन कार्यालय होते हुए पर्यावरण पार्क पहुंची।

इस बीच रैली में शामिल अधिकारी, कर्मचारी व समिति के लोगों द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरुकता को लेकर हाथों में तख्ती के साथ नारेबाजी भी की जा रही थी। रैली के पर्यावरण पार्क पहुंचने के बाद स्वच्छ भारत व पर्यावरण संरक्षण को लेकर पार्क की साफ-सफाई की गई। उसके बाद एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्क में टहलने आए शहर के बुद्धिजीवियों ने भी अपने विचार रखे। वहीं जागरुकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों के अधिक से अधिक आयोजन पर बल दिया। जिससे पर्यावरण दिवस को एक दिन की बजाए रूटीन वर्क के तहत अपने जीवन का एक हिस्सा बनाया जा सके। इस बीच एसडीओ खंूटे ने अपने संबोधन में इस बात पर बल दिया कि पेड़-पौधों से हमारा आस्तित्व है। हर व्यक्ति को इस विषय पर मंथन करने की दरकार है। इसके संरक्षण को लेकर हर संभव कदम भी उठाने चाहिए।

Published on:
05 Jun 2018 09:58 pm