रायगढ़

अग्निवीर समेत कई पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, वेबसाइट पर देखें परिणाम…

Agniveer Result 2025: रायगढ़ सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत अग्निवीर एवं नियमित कैडर की विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2025, 3:28 PM IST
अग्निवीर समेत कई पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी(photo-patrika)
अग्निवीर समेत कई पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी(photo-patrika)

Agniveer Result 2025: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत अग्निवीर एवं नियमित कैडर की विभिन्न श्रेणियों के लिए आयोजित ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा जून और जुलाई में छत्तीसगढ़ के विभिन्न ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Agniveer Result 2025: सेना भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

परीक्षा अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमैन, अग्निवीर महिला सैन्य पुलिस तथा नियमित कैडर के अंतर्गत धर्म गुरु, नर्सिंग सहायक एवं सिपाही फार्मा जैसी श्रेणियों के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम 26 जुलाई को घोषित किया गया है। परीक्षार्थी परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। साथ ही यह परिणाम सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छ.ग.) के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित किया गया है।

Updated on:
31 Jul 2025, 3:28 PM IST
Published on: