1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aagniveer Bharti: भारतीय सेना में होगी अग्निवीर की भर्ती, इस तारीख से आवेदन शुरू

Aagniveer Bharti: अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 11 Mar 2025, 2:15 PM IST

Agniveer Bharti 2026: अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन, इस वेबसाइट पर प्रवेश पत्र करे डाउनलोड

अग्निवीर (फाइल फोटो)

Aagniveer Bharti: भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जो भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है।

यह भी पढ़ें: Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती के दौरान अभ्यर्थी की मौत, दौड़ लगाने के बाद मैदान में गिरकर हुआ बेहोश...

सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। जिला रोजगार कार्यालय के उपसंचालक आरके कुर्रे से मिली जानकारी अनुसार इस बार के अभ्यर्थी अग्निवीर के दो पदों के लिए अपनी योग्यतानुसार आवेदन कर सकतें है।

अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) के समय टाइपिंग टेस्ट देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) जून के बाद होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए सेना भती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दुर्ग के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।