
Agniveer Recruitment:छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आया अभनपुर का एक अभ्यर्थी दौड़ लगाने के बाद गिरकर बेहोश हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि दी गई है। वहीं मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को रायपुर जिला अंतर्गत अभनपुर ब्लाक के खोरपा गांव निवासी मनोज कुमार साहू 20 वर्ष, पिता अनिल कुमार साहू रायगढ़ में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने आया था। प्रथम स्टेज 1600 मीटर की दौड़ सफलतापूर्वक पूरा किया।
इसके बाद दूसरे चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक से मैदान पर गिर गया। ऐसे मेें मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभ्यर्थी की जांच की। उसे सांस लेने में काफी दिक्कत होना पाया गया। ऐसे में उसे तत्काल मेडिकल ऑक्सीजन देने के साथ प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल रिफर किया गया। जहां अभ्यर्थी बेहोश अवस्था में लाया गया।
ऐसे में उसे इन्ट्यूबेट एवं स्टेबल करते हुए मेकाहारा भेजा गया। जहां उपचार के दौरान रात करीब 11.35 बजे उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह मृतक के परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
इस बीच तहसीलदार एवं रायगढ़ जनपद सीईओ के साथ गृह ग्राम खोरपा, तह-अभनपुर जिला रायपुर भेजा गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
Updated on:
11 Dec 2024, 10:47 AM IST
Published on:
11 Dec 2024, 10:47 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.