23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, दुर्ग से झारसुगड़ा के लिए अब सुबह से मिलेगी ट्रेन

Indian Railways: जनशताब्दी ट्रेन के जैसी एक ट्रेन चलाए जाने की मांग लोगों ने रेल प्रशासन से की है। इन रेल यात्रियों का यह तर्क है कि जिस प्रकार रायगढ़ से गोंदिया के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस वर्तमान में चलाई जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 8 Nov 2024, 11:07 AM IST

Train Cancel News

Indian Railways: दुर्ग से झारसुगड़ा के लिए सुबह में एक जनशताब्दी ट्रेन के जैसी एक ट्रेन चलाए जाने की मांग लोगों ने रेल प्रशासन से की है। इन रेल यात्रियों का यह तर्क है कि जिस प्रकार रायगढ़ से गोंदिया के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस वर्तमान में चलाई जा रही है वैसे ही एक ट्रेन दुर्ग से झारसुगड़ा के लिए सुबह में चलाई जानी चाहिए, जिससे दुर्ग भिलाई रायपुर तिल्दा भाटापारा के लोगों को बिलासपुर चांपा जांजगीर, फिर सक्ती, खरसिया, रायगढ़ एवं झार सुगडा के लिए ट्रेन मिल सके।

यह भी पढ़ें: Indian Railway: त्योहारी पीक सीजन में 65 लाख यात्रियों ने किया सफर, जानें रायपुर, बिलासपुर से होकर चलेंगी ये ट्रेन…

वर्तमान में सुबह 9 के बाद से शाम 3 बजे तक एक भी ट्रेन बिलासपुर की ओर जाने के लिए लोगों को उपलब्ध नहीं है। शाम 3 बजे आजाद हिंद एक्सप्रेस के बाद मुंबई हावड़ा मेल भाटापारा से मिलती है, जिसके फलस्वरूप यात्री यदि मेल से बिलासपुर की ओर जाते हैं तो उन्हें आगे के रास्ते में रात हो जाती है।

इसलिए रेल यात्रियों ने सुबह एक ट्रेन चलाने की मांग की है। यात्रियों ने यह मांग की है कि जिस प्रकार रायगढ़ से गोंदिया के लिए जनशताब्दी चलाई जा रही है। उसी प्रकार दुर्ग से बिलासपुर की ओर जाने के लिए ट्रेन चलाई जाने की सख्त आवश्यकता है, जिससे यात्रीगण आसानी से दुर्ग से चलकर भिलाई, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, नैला-जांजगीर चांपा, सक्ती, खरसिया, रायगढ़, बृजराज नगर, झारसुगुड़ा जा सकेंगे।