23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: त्योहारी पीक सीजन में 65 लाख यात्रियों ने किया सफर, जानें रायपुर, बिलासपुर से होकर चलेंगी ये ट्रेन…

Indian Railway: रायपुर रेलवे का दावा है कि इस बार त्योहारी सीजन में 1 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच अब तक 4,521 विशेष ट्रेनें चलाई गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 7 Nov 2024, 5:21 PM IST

Train

Indian Railway: छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे का दावा है कि इस बार त्योहारी सीजन में 1 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच अब तक 4,521 विशेष ट्रेनें चलाई गई। इस दौरान स्पेशल ट्रेनों में 65 लाख यात्रियों ने भारतीय रेलवे में सफर किया है। रेलवे प्रशासन इस बात पर अपनी पीठ थपथपा रहा है कि भारतीय रेलवे में 24 घंटे के भीतर 3 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, इससे कम तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की जनसंख्या है।

Indian Railway: जबकि हकीकत यह है कि दशहरा, दिवाली, छठ पूजा जैसे पर्व में ऐसी कोई ट्रेन नहीं जिनमें भेड़-बकरियों की तरह जैसे-तैसे ट्रेनों में यात्रा करने को मजबूर हुए। क्योंकि, वेटिंग सूची दो से तीन महीना पहले से हर ट्रेन में बनी हुई थी। सोमवार यानी 4 नवंबर को रेलवे ने एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों को हैंडल किया। यानी कि 120.72 लाख (19.43 लाख आरक्षित और 101.29 लाख बिना आरक्षित यात्री शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Indian Railway provides these 7 facilities absolutely free! You might not know about them

Indian Railway: रायपुर, बिलासपुर से होकर ये ट्रेनें चलेंगी

ट्रेन नंबर 08795/08796 दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल, दुर्ग से 7 एवं 10 नवंबर को तथा अमृतसर से 9 एवं 12 नवंबर को दो फेरे के लिए चलेगी।

ट्रेन नंबर 08295/08296 बिलासपुर-हडपसर-बिलासपुर त्योहार स्पेशल बिलासपुर से हडपसर के लिए 8 नवंबर को एवं हडपसर से बिलासपुर के लिए 9 नवंबर को एक फेरे के लिए चलेगी।

ट्रेन नंबर 07023/ 07024 सनतनगर-रायपुर के बीच स्पेशल सनतनगर से रायपुर के लिए 7 एवं 14 नवंबर को तथा रायपुर से सनतनगर के लिए 8 एवं 15 नवंबर को दो फेरे के लिए चलेगी।

दो अतिरिक्त एसी टू कोच 10 से

यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराने दुर्ग-अमृतसर-दुर्ग के मध्य फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। सेकंड एसी के दो कोच की सुविधा 10 नवंबर को दुर्ग से 12 नवंबर को अमृतसर तरफ से मिलेगी।

देशभर में चलाई विशेष ट्रेनों की संख्या

3 नवंबर को 207 ट्रेनें

4 नवंबर को 203 ट्रेनें

5 नवंबर को 171 ट्रेनें

6 नवंबर को 164 ट्रेनें

7 नवंबर को 164 ट्रेनें चलाने की तैयारी है ।

तारीख और ट्रेनों की संख्या

छठ पूजा के बाद वापसी की ट्रेनें भी ठसाठस रहेंगी। इसलिए 8 नवंबर की ट्रेनों को नोटिफाइड किया जा चुका है। भारतीय रेलवे 8 नवंबर को - 164 ट्रेनें, 9 नवंबर को - 160 ट्रेनें, 10 नवंबर को - 161 ट्रेनें तथा 11 नवंबर को - 155 ट्रेनों को चलाने की तैयारी में है।