
छत्तीसगढ़ में धूमधाम से मनाई जा रही होली ( Photo - Patrika )
Holi 2026: आज पूरे छत्तीसगढ़ में होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होलिका दहन के दूसरे दिन, लोग रंगों में डूबे हुए हैं और एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि इस साल चंद्रगहण के कारण होलिका दहन और होली के बीच एक दिन का अंतर है, जिससे होली के रंग और भी ज्यादा खुशी और उल्लास से भरे हुए हैं।
राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में होली की धूम मची हुई है। लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर रंगों का आनंद ले रहे हैं। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में होली के पर्व की खास परंपराएं और उल्लास देखने को मिल रहे हैं। गांवों में जहां एक ओर लोग अपने घरों के आंगन में रंगों से खेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर डोल नगाड़ों की थाप पर फाग गीत गाकर लोग होली का उत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर पारंपरिक नृत्य और गीतों का आयोजन भी हो रहा है, जिससे गांवों में एक अलग ही रंगत देखने को मिल रही है।
मूलतः होली का पर्व एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक होता है, और छत्तीसगढ़ में यह भावना पूरी तरह से नजर आ रही है। लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले मिलकर खुशी का आदान-प्रदान कर रहे हैं। घरों में पकवानों का दौर भी जारी है, जहां लोग होली के खास पकवानों का आनंद ले रहे हैं।
राजधानी के सदर की 100 साल पुरानी परंपरा पर 'ग्रहण' लग गया। इस बार तो होली के दौरान भद्रा और चंद्रग्रहण की वजह से दो दिन होलिका दहन हुआ। वह रिवाज भी नहीं दिखा जब होलिका दहन के एक दिन पहले से रंग-गुलाल से सदरबाजार सराबोर होता था। मंगलवार को यहां आवाजाही सामान्य रही, दुकानें खुली रहीं। शाम को होलिका दहन के साथ जश्न मनाया गया।
ऐसा पहली बार है, जब दो दिन होलिका दहन की स्थिति तिथियों और समयकाल की वजह से बनी। राजधानी में भी कई जगहों पर सोमवार तो कई जगहों पर मंगलवार को होलिका दहन हुआ। सदर की होली में रंगत और रिवाज की पहचान है, लेकिन आधुनिकता के कारण भी उसमें बड़ा बदलाव देखने को मिला। क्योंकि पहले जैसा न तो उल्लास का माहौल दिखा न ही ठंडई और पिचकारी बौछारों का नजारा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी है। अपने एक्स पर लिखा गुलाल की सुगंध, अपनों का प्यार, होली का त्योहार लाए रंगों की बहार।
समस्त प्रदेशवासियों को रंग, गुलाल, प्रेम, उमंग और उत्साह से सराबोर पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि होली का प्रत्येक रंग आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।
Published on:
04 Mar 2026 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
