
फ्रिज ब्लास्ट से मकान में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, धमाके से दहला इलाका...(photo-patrika)
Fridge Blast in CG: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में रखे फ्रिज में अचानक हुए ब्लास्ट से आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के समय महिला घर में अकेली थी, जिसके कारण वह समय रहते बाहर नहीं निकल सकीं।
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान जया अग्रवाल (57 वर्ष) के रूप में हुई है। वह लिंगियाडीह इलाके में साईं मंदिर के पीछे स्थित अपने घर में रहती थीं। देर रात अचानक फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग घबरा गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
धमाके के बाद घर में तेजी से आग फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की और इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। थोड़ी देर बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि जब तक आग बुझाई गई, तब तक घर के अंदर मौजूद जया अग्रवाल गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं और उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं। उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है। कुछ दिन पहले ही उनके भाई का निधन हो गया था, जिसके बाद वह घर में अकेली रह रही थीं। घटना की सूचना मिलने के बाद सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में फ्रिज ब्लास्ट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Published on:
16 Mar 2026 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
