रायगढ़

Elephant Cub Death: हाथी शावक की संदिग्ध मौत से वन अमले में हलचल, बढ़ाई गई गश्त

Elephant Cub Death: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार रेंज में हाथी के शावक का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
2 min read
• •
Feb 22, 2026
शावक का शव मिलने से हड़कंप (photo source- Patrika)
शावक का शव मिलने से हड़कंप (photo source- Patrika)

Elephant Cub Death: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में हाथी के एक शावक का शव मिलने से वन अमले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Elephant Cub Death: इलाके में बढ़ा दी गई गश्त

प्राथमिक जांच में विभाग ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है। आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शावक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या किसी अन्य कारण से। एहतियात के तौर पर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। वन अधिकारियों ने बताया कि तमनार के साथ-साथ आसपास के वन क्षेत्रों में हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

हाल के महीनों में धर्मजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में भी हाथी शावकों की मौत के मामले सामने आए हैं, जिससे विभाग की चिंता बढ़ी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में हाथियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। शावकों के जन्म में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो जैव विविधता के लिए सकारात्मक संकेत है।

Elephant Cub Death: रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी आगे की कार्रवाई

हालांकि, बढ़ती आबादी के साथ भोजन, आवास और सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौती बनता जा रहा है। मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं भी स्थिति को जटिल बनाती हैं। वन विभाग का कहना है कि हाथियों की सुरक्षा के लिए नियमित ट्रैकिंग, निगरानी और जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
22 Feb 2026 03:19 pm
Published on:
22 Feb 2026 03:19 pm