तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्याख्याता उठाईगिरी का शिकार हो गया। अज्ञात चोर ने उसके बाइक की डिक्की में रखे करीब सवा लाख रुपए को पार कर दिया। उक्त घटना विकासखंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय के सामने घटित हुई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा ३७९ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
रायगढ़. तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्याख्याता उठाईगिरी का शिकार हो गया। अज्ञात चोर ने उसके बाइक की डिक्की में रखे करीब सवा लाख रुपए को पार कर दिया। उक्त घटना विकासखंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय के सामने घटित हुई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा ३७९ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विक्रम प्रसाद शर्मा पिता नरसिंह प्रसाद शर्मा (५३) ग्राम कोलम थाना तमनार का रहने वाला है। वहीं शिक्षा विभाग के शासकीय हाई स्कूल समकेरा में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है। ३ सितंबर को विक्रम को घरेलू काम के लिए रुपए की आवश्यकता पडऩे पर उसने स्टेट बैंक से चेक के माध्यम से एक लाख १३ हजार रुपए निकला।
वहीं उसे अपनी बाइक की डिक्की में रख कर डिक्की को लॉक कर दिया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यलय में विक्रम को शासकीय काम पडऩे पर वह वहां पहुंचा और कार्यलय के प्रागंण में अपनी बाइक को खड़ी कर अंदर चला गया। पांच मिनट बाद जब वह बाहर निकला तो देखा कि बाइक का डिक्की खुला हुआ था। वहीं डिक्की में रखे नकदी रकम नहीं था, जिसे कोई अज्ञात चोर पार कर दिया था। ऐसे में पीडि़त थाने पहुंचा और घटना की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।