मतगणना होने तक प्रशासनिक अधिकारी यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे
रायगढ़. स्ट्रॉंग रूम में सीआरपीएफ की एक कंपनी और सीसी टीवी की निगरानी में कैद ईवीएम की मॉनिटरींग के लिए प्रशासनिक अधिकारियेां की भी डयूटी लगाई गई है। मतगणना होने तक प्रशासनिक अधिकारी यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। कलेक्टर ने इसके लिए अधिकारियों का ड्यूटी चार्ट जारी किया है।
कलक्टर द्वारा जारी ड्यूटी चार्ट के अनुसार कलेक्टर शम्मी आबिदी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय दीवान 22, 26, 30 नवंबर के अलावा 4 और 8 दिसंबर की सुबह शाम निगरानी रखेंगे। एडीएम हरीश एस और डिप्टी कलेक्टर सरस्वती बंजारे 23, 27 नवंबर के अलावा 1, 5 और 9 दिसंबर, जिला पंचायतं सीईओ चंदन त्रिपाठी और डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज 24, 28 नवंबर के अलावा 2, 6 और 10 दिसबंर को निगरानी रखेंगे। चौथी टीम एडीएम सुखनाथ अहिरवार और डिप्टी कलेक्टर नम्रता डोंगरे की है। 25 और 29 नवंबर के अलावा 3 और 7 दिसंबर को स्ट्रांग रूम की सुबह शाम निगरानी करेंगे।
मतगणना के लिए प्रशिक्षण की तैयारी
छह दिसंबर को रायपुर में मतगणना को लेकर होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के अधिकारी व कर्मचारी जाएंगे। वहीं जिला स्तर पर भी मतगणना कार्य के लिए अधिकारी कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।