रायगढ़

अपनी पत्नी की पिटाई कर रहे छोटे भाई को समझाने गया बड़ा भाई और फिर हुआ कुछ ऐसा

छोटे भाई ने चाकू से बड़े भाई पर वार कर दिया

2 min read
Apr 29, 2018
छोटे भाई ने चाकू से बड़े भाई पर वार कर दिया

रायगढ़. अपने पत्नी से मारपीट करने रहे छोटे भाई को समझाना बड़े भाई को महंगा पड़ गया। छोटे भाई ने चाकू से बड़े भाई पर वार कर दिया। जिससे बचने के चक्कर में चाकू बड़े भाई के हाथ में जा लगा। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने छोटे भाई के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शौकीलाल 46 वर्ष व उसके छोटे भाई छोटेदास मानिकपुरी का घर गुड़ेली में अगल-बगल ही है। 27 अप्रैल की दोपहर 12 बजे छोटेदास किसी कारणवश अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था।

उनका झगड़ा काफी देर से चल रहा था। ऐसे में बड़े भाई शौकीलाल से रहा नहीं गया और वह बीच-बचाव करने पहुंच गया। बड़े भाई को अपने घरेलू विवाद में कूदता देख छोटे भाई को रास नहीं आया और उसने चाकू निकालकर शौकीलाल के ऊपर वार कर दिया। अचानक हुए चाकू के प्रहार से बचने के लिए शौकीलाल ने हाथ आगे कर दिया।

ऐसे में चाकू उसके हाथ में जा लगा। घटना के बाद शौकीलाल ने इसकी रिपोर्ट थाने में की। वहीं मुलाहिता रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी छोटेदास के खिलाफ धारा 324 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

-----------------

अलग-अलग नंबरों से फोन कर कहा रुपए दो नहीं तो जान ले लूंगा
रायगढ़. एक युवक के मोबाइल में अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग-अलग नंबरों से फोन कर रुपए की मांग की जा रही है। वहीं रुपए नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी जा रही है। शुरू-शुरू में तो प्रार्थी को लगा कि कोई फिरकी ले रहा है, लेकिन करीब १५ दिनों तक लगातार फोन पर धमकी मिलने से वह भयभीत हो गया है। ऐसे में उसने इसकी शिकायत थाने में की है, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के मधुबनपारा निवासी दीपक कुमार पिता ताराचंद के मोबाइल पर १४ अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने दीपक से रुपए की मांग करने लगा। वहीं रुपए नहीं देने की स्थिति में जान से मारने की धमकी देने लगा। पहले तो दीपक ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और उक्त नंबर को अनदेखा करने लगा।

इसके बाद आरोपी नए-नए नंबर से दीपक को फोन करने लगा और वही धमकी देने लगा। यह सिलसिला करीब १५ दिनों तक चलता रहा। जान से मारने की धमकी से दीपक भयभीत हो गया और उसने घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा ५०७ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की विवेचना की जा रही है।

Published on:
29 Apr 2018 06:47 pm
Also Read
View All