रायगढ़

Breaking : चलती बस से अचानक अलग हो गया पहिया, राहगीरों में मचा हड़कंप फिर हुआ कुछ ऐसा

साईं ट्रेवेल्स के आगे का पहिया निकला, बड़ी दुर्घटना टली

2 min read
Nov 25, 2018
Breaking : चलती बस से अचानक अलग हो गया पहिया, राहगीरों में मचा हड़कंप फिर हुआ कुछ ऐसा

रायगढ़. घरघोड़ा के चुहकीमार गांव के पास रविवार सुबह ९.३० बजे एक बड़ी बस दुर्घटना होते होते बची। रायगढ़ से धरमजयगढ़ जा रही बस का अगला पहिया अचानक निकलकर फेंका गया। बस में लगभग ६४-६५ यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई और किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई। यदि बस पलटने पाती तो कई लोगों की जान जा सकती थी। दुर्घटना के बाद सभी सवारियों को दूसरी बस से रवाना किया और बस का मरम्मत कार्य किया गया।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से धरमजयगढ़ जाने वाली साईं ट्रैवल्स की बस लगभग ६५ सवारी भरकर धरमजयगढ़ के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही घरघोड़ा थाना अंतर्गत चुहकीमार गांव के पास पहुंची अचानक ही उसके सामने लगे पहिए का एक्सल टूट गया। इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। इस विषम परिस्थिति में भी बस चालक अपना संतुलन बनाए रखा और बड़ी मुश्किल से बस को कंट्रोल किया। इससे बस सड़क से किनारे लगे खेत में उतर गई।

ये भी पढ़ें

ईवीएम की सुरक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारी करेंगे मॉनिटरिंग, लगी ड्यूटी

बस के पीछे-पीछे ही घरघोड़ा निवासी गौतम राठिया भी अपनी बाइक से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और बस तेजी से खेत की ओर चली गई। वह डर के मारे अपनी बाइक किनारे किए, लेकिन देखा कि बस ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ और सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना को होने से बचा लिया। इस दुर्घटना में यात्रियों को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई, जिन्हें इलाज के लिए घरघोड़ा हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां प्राथमिक उपाचर के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची और यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया। जो लोग कुछ घायल हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना कैसे हुई।

ये भी पढ़ें

बापू नगर में फैला डेंगू का कहर, एक युवक की मौत, कई अन्य उपचाराधीन

Published on:
25 Nov 2018 04:54 pm
Also Read
View All