रायगढ़

कुंए में गिरी दो मासूम बेटियां, बचाने मां ने भी लगा दी छलांग… जानिए क्या हुआ आगे

खेलते-खेलते खेत से लगे समतल कुंए के करीब पहुंच गई थी दोनों बहनें

2 min read
Sep 23, 2017
खेलते-खेलते खेत से लगे समतल कुंए के करीब पहुंच गई थी दोनों बहनें

रायगढ़. सारंगढ़ के भडि़सार में खेत से लगे समतल कुंए में दो बहने खेलते-खेलते गिर गई। जिसे देख खेत में काम कर रही मां ने भी लगाई लगाई। पर मासूम बेटियों को बचाने की इस कवायद मेंं मां का मायूसी हाथ लगी।

जब उसकी दोनों बेटियों की लाश कुंए से बाहर निकाली गई। घटना शनिवार की सुबह की है। सारंगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के भडि़सार निवासी अमृतलाल सिदार का पिता व उसकी पत्नी घर से लगे खेत मेंं काम कर रहे थे। हमेशा की तरह अमृत की 5 साल की बेटी खुशी व ढाई साल की राधिका भी अपनी मां के साथ खेत गई थी। जहांं मां खेत मेंं काम कर रही थी।

वहीं बड़ी बहन-छोटी बहन के साथ खेत में ही खेल रही थी। खेलते-खेलते दोनों बहने कुंए के करीब पहुंच गई। जिसमें घेरा नहीं मारा गया और ना ही कोई मेढ़ है। जिसकी वजह से दोनों बहने खुलते-खेलते समतल कुंए के करीब पहुंंच गई।

जिससे वो गिर गई। बेटियों को अपनी नजरों से ओझल होते देख मां ने आवाज लगाई। जब दूसरी ओर से बेटियों को कोई आवाज नहीं मिली तो किसी अनहोनी की आशंका के बीच मां ने अपने ससुर के साथ मासूम बेटियों की खोज शुुरु की। इस बीच कुंए में कुछ बुलबुलेे निकल रहे थे।

ऐसे में, मां को यह समझले देर ना लगी कि उसकी दोनों बेटियां कुंए में गिरी है। मां ने बगैर सोचेे समझे कुंए में छलांग लगा दी।

बेटियों को बचाने के चक्कर में बहू की इस कवायद पर ससुर के पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर शराबे के बीच ग्रामीण पहुंंचे और मां व उसकी बेटियों को निकालने की कोशिश की गई।

बहू को अचेत अवस्था में कुंए से बाहर निकाला गया। पर काफी देर तक पानी में रहने की वजह से दोनों बेटियों की मौत हो चुकी थी। जिसके शव को देख मां व उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सारंगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

बारिश से फिसल रही थी मिट्टी- घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की माने तो खेत सेे लगे कुंआ पूरी तरह से समलत है।

इस बीच पिछले दो दिनों से बारिश भी हो रही है। जिससे कुंए से लगे खेत की मिट्टी में बहुत ज्यादा फिसलन है। बच्चियों के कुंए में गिरने से पहले फिसलने के निशान भी मिले हैं। पुलिस मामले की जांंच कर रही है।

Published on:
23 Sept 2017 02:09 pm
Also Read
View All