रायगढ़

दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, तस्करों से 10 किलो गांजा जब्त

ओडि़सा से सवारी ऑटो में बैठकर गांजा ला रहे तस्करएकताल बैरियर पर नाकेबंदी कर चक्रधर नगर पुलिस ने पकड़ा
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2023, 8:07 PM IST
raigarh
दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, तस्करों से 10 किलो गांजा जब्त

चक्रधरनगर पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से १० किलोग्राम गांजा जब्त की गई है। तस्कर ओडिशा से सवारी आटो में गांजा की तस्करी कर रहे थे। हालांकि उसका मंसूबा सफल होता इससे पहले ही चक्रधर नगर पुलिस ने एकताल बैरियर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को चक्रधर नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कनकतुरा ओडिसा- एकताल रोड़ की ओर से दो व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति एक पान मसाला का थैला के अंदर एवं दूसरा व्यक्ति एक काला रंग का बैग में मादक पदार्थ गांजा लेकर सवारी ऑटो से रायगढ़ की ओर निकले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम एकताल बैरियर पर पर लगे एसएसटी टीम को अलर्ट कर गांजा रेड के लिए टीम एकताल रवाना किया। चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा एकताल बैरियर के पास ओडि़सा की ओर से आ रही ऑटो क्रमांक सीजी 13 वाई 6493 को रोका। उक्त आटो मेंं में चालक सहित पांच सवारी बैठे थे। पूछने पर चालक अपना नाम शहबाज खान निवासी मौदहापारा रायगढ़ और सवारी नवरतन मेहर निवासी बजरंगडीपा रायगढ़, मदन यादव निवासी बजरंग पारा रायगढ़ थे।


एमपी के हैं दोनों तस्कर

वहीं मुखबीर के बताए अनुसार हुलिया वाले दो संदेही सवारी मिले जिन्होंने अपना नाम पता देवीलाल मीणा पिता कन्हैया लाल मीणा उम्र 55 वर्ष साकिन आम्बेह लबाचक्र थाना फतेगढ़ जिला गुना मप्र व दौलत बंजारा पिता प्रेमसिंह बंजारा उम्र 32 वर्ष साकिन अम्बे थाना कुम्हराज जिला गुना मप्र का होना बताया। दोनों संदेहियों के संबंध में ऑटो चालक से पूछने पर दोनों को कनकतुरा ओडिसा से रायगढ़ के लिए 200 रुपए में सवारी बैठाना बताया। दोनों के पास रखे थैला और बैग की तलाशी में पुलिस को 10 किलो गांजा, कीमती 1 लाख रुपए का मिला। उसके संबंध में दोनों संदेहियों ने अवैध बिक्री के लिए लेकर जाना बताया। ऐसे में पुलिस टीम ने दोनों तस्करों को के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Updated on:
7 Nov 2023, 8:07 PM IST
Published on: