रायगढ़

अनहोनी: आधी रात जो हुआ… पुलिस कर्मी की बीच सड़क हो गई मौत, परिवार में छाया मातम

गंभीर चोट लगने के कारण आरक्षक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

2 min read
May 02, 2024

CG road accident news: बीती रात अपने दोस्तों के साथ आ रहे एक आरक्षक की बाइक सड़क में बैठे मवेशी से टकराया गया। गंभीर चोट लगने के कारण आरक्षक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी घायल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है।

जिले में सड़क हादसों का सिलसिला अनवरत जारी है। आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार होकर लोग असमय काल के आगोश में समा रहे हैं। जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के थाना कालोनी निवासी राहुल कुजुर पिता सिल्वेरियस कुजुर (22 वर्ष) का पिता भी पुलिस विभाग में था। पिछले दिनों सिल्वेरियस कुजुर की मौत हो जाने के कारण राहुल कुजुर को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। राहुल उर्दना स्थित पुलिस लाइन में पदस्थ होने के कारण वहीं पर क्वार्टर लेकर रहता था।

CG road accident news: मंगलवार शाम को अपने तीन-चार दोस्तों के साथ कनकतुरा के लिए निकला था। वहां से राहुल अपनी यामहा बाइक क्रमांक सीजी-13 एएच-7600 में अपने एक दोस्त अतिश केरकेट्टा को अपनी बाइक में बैठाकर लौट रहा था। साथ ही उसका दो दोस्त दूसरी बाइक में आगे चल रहे थे। जब राहुल रात करीब 12 बजे रोज गार्डन के पास पहुंचा तो बीच सड़क में मवेशी बैठा था, जिससे इसकी बाइक मवेशी से टकरा गई।

CG road accident news: इससे दोनों बाइक सहित सड़क में गिर गए। राहुल के सिर, सीना व शरीर के अन्य जगह में गंभीर चोट आई। साथ ही उसके दोस्त अतिश को भी हल्की चोट आई थी। हादसा होने के बाद अतिश आगे जा रहे दोस्तों को फोन से घटना की जानकारी दी। इससे वे वापस आकर दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही राहुल कुजुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर बुधवार की सुबह राहुल के परिजनों के आने पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

Published on:
02 May 2024 01:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर