रायगढ़

Weather News: अब पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम साफ होते ही जिले का तापमान पहुंचा 40 डिग्री, दोपहर में सूनी होने लगीं सड़कें

Weather News: आसमान में मौसम में बादल आने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ गई थी। जिसके चलते गर्मी से काफी राहत थी, लेकिन अब गुरुवार से बादल कम होने के कारण सुबह से ही धूप तीखी रही।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2025, 1:26 PM IST
Weather News: अब पड़ेगी भीषण गर्मी, मौसम साफ होते ही जिले का तापमान पहुंचा 40 डिग्री, दोपहर में सूनी होने लगीं सड़कें

Weather News: विगत सप्ताहभर से द्रोणिका व चक्रवात के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ था। कभी बादल तो कभी चिलचिताती धूप निकलने से गर्मी व उमस के बीच गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा गया। इससे लोग धूप व गर्मी से बेहाल नजर आए। हालांकि अभी तक मौसम पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है, लेकिन शुक्रवार से बादल छटने के बाद तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

Weather News: हल्की वर्षा होने से मौसम में उमस

विगत सप्ताहभर से आसमान में मौसम में बादल आने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आ गई थी। जिसके चलते गर्मी से काफी राहत थी, लेकिन अब गुरुवार से बादल कम होने के कारण सुबह से ही धूप तीखी रही। इससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। अधिक धूप होने के कारण लोग धूप से बचने की युगत में लगे रहे। साथ ही बुधवार की रात में हल्की वर्षा होने से मौसम में उमस भी बढ़ा था।

इस संबंध में मौसम विभाग का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किमी ऊंचाई तक बना है। दूसरा द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से असम तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बिहार के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है, लेकिन इसका असर रायगढ़ जिले में होने की संभावना बहुत कम है। जिसके शुक्रवार को जिले के पठार क्षेत्रों में अंधड चल सकता है।

अब तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार सभी द्रोणिका व चक्रवात उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए आग बढ़ रहा है। इससे दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर होने की संभावना है। शुक्रवार से मौसम साफ होने पर लगातार अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इससे अगले दो से तीन दिनों में करीब 4 डिग्री तक तापमान बढ़ने से जिले में भीषण गर्मी की संभावना व्यक्त की जा रही है।

दोपहर बाद धूप ने किया परेशान

Weather News: गुरुवार को सुबह के समय बादल व धूप होने के कारण स्थिति सामान्य रही, लेकिन दोपहर बाद सूर्य की तपिश बढ़ने के साथ गर्मी व उमस से लोग परेशान होने लगे थे, जिसके चलते छांव को देखते ही लोगों के पांव थमने लगे थे। ऐसे में शाम चार बजे तक शहर की सड़कों में बहुत कम ही लोग दिखाई दे रहे थे। साथ ही शाम पांच बजने के बाद एक बार फिर से शहर की सड़कों पर जाम का नजारा देखने को मिला, जो देर शाम तक चलता रहा।

Updated on:
18 Apr 2025, 1:26 PM IST
Published on: