रायगढ़

बीमारी से परेशान महिला ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या, मौत के बाद जांच में जुटी पुलिस

Suicide: इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बनोरा निवासी शुरूवाती मोथिया पति मुक्तेश्वर मोथिया (50 वर्ष) का बीते 19 फरवरी को पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा। ऐसे में उसके परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए।

less than 1 minute read
Feb 25, 2024
suicide.jpg
lovers eat poison

Raigarh Suicide Case: बीमारी से तंग होकर एक महिला ने सेवन कर ली थी। उपचार के उसकी दौरान मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले को विवेचना में लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बनोरा निवासी शुरूवाती मोथिया पति मुक्तेश्वर मोथिया (50 वर्ष) का बीते 19 फरवरी को पेट में बहुत तेज दर्द होने लगा। ऐसे में उसके परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए। जहां एक दिन उपचार के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराए, जहां उसका उपचार चल रहा था। जांच के दौरान पता चला कि उसने जहर सेवन की है। इससे उसे पेट दर्द के साथ-साथ उल्टी भी हो रही थी। 23 फरवरी की शाम को उसकी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।

Published on:
25 Feb 2024 04:28 pm