रायगढ़

COVID-19: क्वारेंटीन सेंटर से भागने का प्रयास करने पर युवक पर जुर्म दर्ज

क्वारेंटीन सेंटर से भागने का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। युवक पर क्वारेंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों की तिमारदारी करने वाले गांव के लोगों के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2020, 10:29 PM IST
quarantine_1_5973124_835x547-m_5991510_835x547-m_1.jpg

रायगढ़. क्वारेंटीन सेंटर (Quarantine Center) से भागने का प्रयास करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। युवक पर क्वारेंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों की तिमारदारी करने वाले गांव के लोगों के साथ बदसलूकी करने का भी आरोप है।

इस संबंध में एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि 18 मई को थाना पुसौर के ग्राम बुनगा में रहने वाले पुनीराम निराला के परिवार के लोग जांजगीर चांपा जिले के एक गांव वापस आया। उन्हें क्वारेंटीन सेंटर में रहने के लिए कहा गया। काफी समझाइश के बाद उनके परिवार के पुनीराम, अमृता, रोशन, सूरज, प्रिया, सोभनाथ को क्वारेंटीन सेंटर ले जाकर रखवाया गया था।

19 मई को गांव के सरपंच पति लीलाराम सिदार एवं पंच निरंजन प्रसाद साव सुबह क्वारेंंटीन सेंटर उन्हें नास्ता देने गए थे। इस समय रोशन निराला नास्ता को फेंक दिया और दोपहर 3 बजे रोशन निराला सरकार के आदेश को नही मानने की बात कहकर अपने परिवार के लोगों वहां से चलने के लिए कहकर चिल्लाने लगा।

इस पर गांव के लोग समझाए फिर भी नहीं माना और मूर्खतापूर्ण बातें कहने लगा। रात में रोशन निराला क्वारेंटीन सेंटर से भागने का प्रयास कर शासन के आदेश का उल्लंधन किया। घटना के संबंध में पंचायत सचिव गजानंद पटेल द्वारा थाना पुसौर में लिखित आवेदन दिया। इस रोशन निराला पिता पुनीराम निराला उम्र 31 साल निवासी बुनगा थाना पुसौर के विरूद्ध 188 के तहत कार्रवाई की गई है।

Updated on:
21 May 2020, 10:29 PM IST
Published on: