रायपुर

E-Challan: डेढ़ लाख लोगों ने नहीं पटाया ई-चालान, वाहन जब्त करने की तैयारी में पुलिस

E-Challan: शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने भी आईटीएमएस के जरिए भारी भरकम ई-चालान भेजना शुरू कर दिया है।

2 min read
Apr 25, 2026
ट्रैफिक नियम तोड़ते लोग (photo Patrika)

E-Challan: छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। यहां करीब डेढ़ लाख लोगों ने अब तक अपना ई-चालान जमा नहीं किया है, जिससे न केवल राजस्व पर असर पड़ रहा है बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर भी लापरवाही उजागर हो रही है। लगातार नोटिस और कार्रवाई के बावजूद लोग चालान पटाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिससे प्रशासन सख्ती की तैयारी में है।

शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने भी आईटीएमएस के जरिए भारी भरकम ई-चालान भेजना शुरू कर दिया है। कई लोगों के पुराने ई-चालान जमा नहीं हुए हैं, और दूसरा ई-चालान भेज दिया गया है। इसके चलते कई लोगों ने ई-चालान जमा करना ही बंद कर दिया है।

ये लोग चालान का मामला सुलझाने लोक अदालत में भी नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती के लिए अब ट्रैफिक पुलिस ने भी सख्ती शुरू कर दी है। एक से अधिक ई-चालान वालों के वाहन जब्त करना शुरू कर दिया है। इस बार भी लोक अदालत में मामले का निराकरण करने के लिए कहा गया है। इसमें नहीं आने वालों के वाहन जब्त किए जाएंगे।

डेढ़ लाख ने जमा नहीं किया ई-चालान

रायपुर जिले में करीब डेढ़ लाख लोग हैं, जिन्होंने ई-चालान जमा नहीं किया है। ये किसी न किसी स्थान पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा दोपहिया वाले हैं। पुलिस ने इन्हें सूचना भी दिया है। ई-चालान जमा करने के लिए कहा है। उन्हें लोक अदालत में मामला सुलझाने भी कहा गया है।

5 से 15 हजार का ई-चालान

अलग-अलग ट्रैफिक उल्लंघन में दोपहिया वाहन चालकों के भी 2 हजार से लेकर 10-10 हजार रुपए के ई-चालान भेजे गए हैं। इस कारण दोपहिया चालक ई-चालान जमा करने से कतरा रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे ई-चालान जमा नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों को लोक अदालत में काफी राहत मिल जाती है।

नशेडिय़ों पर 10-10 हजार जुर्माना

शनिवार, रविवार को ट्रैफिक पुलिस देर रात तक चेङ्क्षकग करती है। इस दौरान नशा करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। इन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना किया जाता है। वाहन भी कोर्ट से छुड़ाना पड़ता है।

ई-चालान जमा नहीं करने वालों को लोक अदालत में मामला सुलझाने कहा गया है। इसमें शामिल नहीं होने वालों और जिनके दो-तीन ई-चालान न्यायालय में पेंडिंग हैं, उनके वाहन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

-सतीश ङ्क्षसह ठाकुर, एसीपी, ट्रैफिक, रायपुर

Updated on:
25 Apr 2026 04:32 pm
Published on:
25 Apr 2026 04:31 pm
Also Read
View All