29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Chhattisgarh Politics: अमरजीत भगत का BJP पर हमला, बोले- परिसीमन के पीछे मकसद कुछ और है

Chhattisgarh Politics: अमरजीत भगत का BJP पर हमला, बोले- परिसीमन के पीछे मकसद कुछ और है

BJP Congress Political Clash: परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि परिसीमन मौजूदा जनगणना और सीटों के आधार पर होना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 29 Nov 2026, 1:56 PM IST

Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Politics: अमरजीत भगत का BJP पर हमला(Photo-AI)

Chhattisgarh Politics: संसद का सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र में परिसीमन बिल पेश किए जाने की चर्चाओं के बीच छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस इस बिल का विरोध कर रही है। इसी बीच पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमरजीत भगत ने परिसीमन की प्रक्रिया और भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि परिसीमन मौजूदा जनगणना और सीटों के आधार पर होना चाहिए। भगत के मुताबिक, भाजपा की निगाहें कहीं और हैं और निशाना कहीं और। उन्होंने महिला आरक्षण और जाति जनगणना के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।

Delimitation Bill 2026: परिसीमन मौजूदा जनगणना के आधार पर होना चाहिए

मीडिया से चर्चा के दौरान अमरजीत भगत ने कहा कि परिसीमन बिल की वास्तविक बातों को सामने नहीं लाया जा रहा है। महिला आरक्षण बिल पहले ही पारित हो चुका है। ऐसे में जब परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो, तब महिला आरक्षण को सही तरीके से लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि फिलहाल 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन किए जाने की बात हो रही है, जबकि यह प्रक्रिया मौजूदा जनगणना और सीटों के आधार पर होनी चाहिए। भगत ने बिहार चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा ने वहां जाति जनगणना की घोषणा कर राजनीतिक फायदा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के मामले में भी भाजपा की मंशा कुछ और है।

भाजपा कांग्रेस से डरी हुई है: अमरजीत भगत

कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के तंज पर भी अमरजीत भगत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा वास्तव में कांग्रेस से डरी हुई है। नेहरू-गांधी परिवार को निशाना बनाना भाजपा की आदत बन गई है। भगत ने कहा कि भाजपा यह भूल जाती है कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में कांग्रेस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। इसके बावजूद भाजपा लगातार कांग्रेस को निशाना बनाती रहती है।

बैलट पेपर से चुनाव कराने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

आगामी दिनों में होने वाले 17 नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा की जीत के दावे पर भी अमरजीत भगत ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि निकाय चुनाव बैलट पेपर से कराए जाएं तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता सरकार के कामकाज का हिसाब लेगी। बिजली की स्थिति और धान खरीदी की वास्तविकता भी सामने आएगी। भगत ने महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान जनता इन सभी मुद्दों पर जवाब मांगेगी।