रायपुर

CGBSE 10th Result 2026 10वीं 12वीं बोर्ड का परिणाम जारी, रायपुर से इन छात्रों ने बनाई टॉप 10 में जगह

CGBSE 10th Result 2026: रायपुर जिले के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रयास विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
2 min read
Apr 29, 2026
5th-8th class result
5वीं 8वीं का परिणाम जारी (photo AI)

CGBSE 10th Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परिणाम घोषित किए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे। इस वर्ष कुल 3,21,677 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 3,16,730 छात्रों ने परीक्षा दी। इनमें 2,43,016 छात्र सफल घोषित हुए। इस बार कुल परिणाम 77.15 प्रतिशत रहा। बालिकाओं का प्रदर्शन बेहतर रहा, जहां 81.03 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।

वहीं 72.27 प्रतिशत छात्र पास हुए। रायपुर जिले के छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। प्रयास विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गुढ़ियारी स्थित प्रयास बालिका आवासीय विद्यालय की दीपांशी बौद्ध ने 98.83% अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। शासकीय स्कूल तारपोंगी की कल्पना यादव ने 98.67% अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रयास बॉयज रेजिडेंशियल स्कूल के आदित्य बासु ने 98.50% के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं विशाल यादव ने 98.33% अंक के साथ पांचवें स्थान पर जगह बनाई। कोमल कुमार पटेल ने 98% अंक के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिव्यांश साहू, तोषण दास साहू और हिमांशु कश्यप ने 97.67% अंक हासिल कर नौवां स्थान साझा किया। भारती ओमप्रकाश और सौम्या साहू ने 97.50% अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया।

रायपुर के विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और स्कूलों में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। इस बार बोर्ड की परीक्षा में 5.66 लाख छात्र शामिल हुए थे। इस साल 10वीं कक्षा में 3,20,535 और 12वीं कक्षा में 2,45,785 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और वहीं फोटो में दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा।
स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

इस खास मौके पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं साथ ही टॉपर्स को डेढ़-डेढ़ लाख की राशि देने की घोषणा की है। नतीजों की घोषणा के साथ ही मेधावी छात्रों के लिए बड़े इनाम का ऐलान किया गया है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी है।

Updated on:
29 Apr 2026 05:13 pm
Published on:
29 Apr 2026 05:13 pm