घरवालों को इसका पता भी नहीं चलता अगर लड़की की तबियत अचानक न बिगड़ी होती। जब नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया तो....
दुर्ग. नाबालिग लड़की को प्यार में फंसाकर दैहिक शोषण के कई मामले आजकल देखने सुनने को मिलते है।इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग अक्सर जान पहचान के होते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग में देखने को मिला है। 10वीं की छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।घरवालों को इसका पता भी नहीं चलता अगर लड़की की तबियत अचानक न बिगड़ी होती। जब नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया तो....
ऐसे हुई दोनों की जान - पहचान
पुलिस के मुताबिक आरोपी पिन्टू यादव शादी-ब्याह के पंडालों में काम करता है। उसकी नाबालिग के परिवार से पुरानी जान-पहचान थी। इसका फायदा उठाकर उसने नाबालिग को अपने झांसे में ले लिया। उससे शादी करने का वादा किया और उसका दैहिक शोषण करता रहा। इस बीच नाबालिग की तबीयत बिगड़ गई। इस पर नाबालिग के बिजली मेकेनिक पिता ने उसे डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने जांच के बाद नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि की।
नाबालिग की तबीयत अचानक खराब हुई तब उसके पिता उसे इलाज करवाने डॉक्टर के पास ले गए। जांच करने के बाद जब डॉक्टर ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है तो उसके पिता अवाक रह गए। फिर ठगड़ा नहर क्षेत्र में रहने वाले आरोपी पिन्टू यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,506 और 6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।