रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के 1 साल पहले ही जोगी ने की उम्मीदवारों की घोषणा, सूची में 2 पूर्व विधायक और 1 आईएएस शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी ने 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए।

2 min read
Oct 06, 2017
Ajit jogi

रायपुर. विधानसभा चुनाव से एक वर्ष पहले ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की अध्यक्षता में कोर कमेटी ने शुक्रवार को 11 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। इस सूची में दो पूर्व विधायकों और एक पूर्व आईएएस अधिकारी का नाम शामिल है।

Read More : अन्ना हजारे ने कहा: सेवा के क्षेत्र में हो तो कैमरे के आगे नहीं बल्कि बाजू में होना चाहिए

उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस के चार विधायकों अमित जोगी, रेणु जोगी, आरके राय और सियाराम कौशिक के भी नामों का प्रस्ताव आया था, जिसमें से अमित जोगी को कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया है। आरके राय और सियाराम कौशिक निलंबित चल रहे हैं। लेकिन रेणु जोगी कांग्रेस की सदस्य हैं, और विधानसभा में विधायक दल की उप नेता भी हैं। फिलहाल इनके नामों की घोषणा टाल दी गई है, लेकिन धीरे-धीरे अन्य नामों की घोषणा की जाएगी।

इन मानकों पर तय हुए उम्मीदवार
बताया जा रहा है कि उम्मीदवारी तय करने के लिए व्यक्तित्व, काम और आर्थिक स्थिति तीन मानकोंं पर उम्मीदवारों का परीक्षण हुआ। उसके बाद ही इनके नामों पर मुहर लगी। कहा गया कि अभी से उम्मीदवारों का नाम तय हो जाने से तैयारी के लिए एक साल मिल जाएगा। वहीं उम्मीदवार अपने क्षेत्र में पूरी तरह फोकस होकर काम करेगा।

इन पर लगाया दांव
भरतपुर-सोनहत - गुलाब सिंह, पूर्व विधायक

भाटापारा - चैतराम साहू, पूर्व विधायक
पत्थलगांव - एमएस पैकरा, पूर्व आईएएस

सूरजपुर - पंकज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य
रायगढ़ - विभाष सिंह ठाकुर

रायपुर ग्रामीण - ओमप्रकाश देवांगन
भानुप्रतापपुर - मानक दरपट्टी

तखतपुर - संतोष कौशिक
प्रतापपुर - डॉ. नरेंद्र सिंह

चंद्रपुर - गीतांजलि पटेल
मोहला मानपुर - संजीव ठाकुर

Updated on:
07 Oct 2017 12:05 pm
Published on:
06 Oct 2017 09:41 pm