रायपुर

दो पुलों के लिए 14.29 करोड़ की मंजूरी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में आसान होगा आवागमन

CG News: छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलो में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों के आवागमन सुगम कराने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो […]

less than 1 minute read
Jan 23, 2026
सड़क सुविधा (फोटो सोर्स- DPR)

CG News: छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलो में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों के आवागमन सुगम कराने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दो सड़को के कार्य कराने के लिए 14 करोड़ 29 लाख 14 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं।

स्वीकृत कार्यों में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के बेलबहरा से लालपुर पहुंच मार्ग पर सुखाड़ नाला पर पुल निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 11 लाख 6 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी प्राकर से पाराडोल से तेन्दुडांड र्माग पर हसदेव नदी पर पुल निर्माण कार्य के लिए 9 करोड़ 18 लाख 8 हजार रुपये स्वीकृत किए गए है। क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों की स्वीकृति मिलने से लोगो का आवागमन और सुविधा जनक हो जाएगा। इन मार्गों के कार्य क्षेत्रीय लोगो के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र होने से लोगो को सुविधा होगी।

ये भी पढ़ें

CG News: बड़ी सौगात: इस जिले में 3.38 करोड़ से बिछेगा सड़कों का जाल, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

CG News: धमतरी को बड़ी सौगात

वहीं रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों के आवागमन सुगम कराने धमतरी जिले के दो सड़को के कार्य कराने के लिए 16 करोड़ 04 लाख 15 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में धमतरी जिले के मेघा से खैरझिटी मार्ग लंबाई 3.50 किलोमीटर ग्रामीण सड़के चौड़ीकरण एवं मजबूती करण कार्य के लिए 10 करोड़ 39 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किये गयें हैं।

Updated on:
23 Jan 2026 06:36 pm
Published on:
23 Jan 2026 06:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर