रायपुर

छत्तीसगढ़ के 15 IAS अफसर ट्रेनिंग के लिए जाएंगे मसूरी, देखें नाम

प्रदेश के राज्य शासन ने प्रदेश के 15 आईएएस अफसरों (Chhattisgarh IAS) को मिड कॅरियर ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए अनुमति प्रदान की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2022, 2:18 PM IST
mahandi_bhawan.jpg
छत्तीसगढ़ के 15 IAS अफसर ट्रेनिंग के लिए जाएंगे मसूरी

रायपुर। मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में 19 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आईएएस अफसरों को मिड कॅरियर ट्रेनिंग कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के राज्य शासन ने प्रदेश के 15 आईएएस अफसरों को मिड कॅरियर ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए अनुमति प्रदान की है।

इसमें छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 से 2014 बैच के आईएएस अधिकारी शामिल हैं। बता दें कि देशभर से करीब 162 आईएएस अफसरों को मिड कॅरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए चुना गया है। कुछ समय पहले राज्य सरकार ने इसी ट्रेनिंग के लिए मंजूरी रोक दी थी, लेकिन अब मंजूरी का आदेश जारी हुआ है।

इन्हें मिली मंजूरी

मिड कॅरियर ट्रेनिंग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से 2008 बैच के अफसर श्यामलाल धावड़े, राजेश सिंह राणा, जनक प्रसाद पाठक, महादेव कावरे, नीलकंठ टिकाम, 2009 बैच की किरण कौशल, अय्याज तंबोली, अवनीश कुमार शरण, 2010 बैच के डॉ. सारांश मित्तर, जयप्रकाश मौर्य, 2012 बैच के संजय अग्रवाल, रणबीर शर्मा, रितेश कुमार अग्रवाल, शिव अनंत तायल, 2013 बैच के गौरव कुमार सिंह, इंद्रजीत चंद्रवाल और 2014 बैच के ऋतुराज रघुवंशी का नाम शामिल हैं।

ये नहीं होंगे शामिल

राज्य में अधिकारियों की कमी को देखते हुए राज्य सरकार ने रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, महासमुंद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर और जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा को ट्रेनिंग में जाने की मंजूरी नहीं दी गई है।

Published on: