रायपुर

बापू की 150 वीं जयंती : 350 महिला कमांडो लड़ रहीं इनके खिलाफ

महिला कमांडो का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया सम्मान सीएम ने पद्मश्री शमशाद बेगम और साथी कमांडो को भेंट किया शाल-श्रीफल छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान पद्मविभूषण तीजनबाई ने दी प्रस्तुति सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का राज्यपाल अनुसुईया उइके ने किया सम्मान
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2019, 1:53 AM IST
बापू की 150 वीं जयंती : 350 महिला कमांडो लड़ रहीं इनके खिलाफ
बापू की 150 वीं जयंती : 350 महिला कमांडो लड़ रहीं इनके खिलाफ

रायपुर. बापू की 150 वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा (chhattisgarh vidhansabha) में दो दिवसीय विशेष सत्र का आयोजन किया गया। विशेष सत्र के दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस आयोजन की खास बात यह रही कि 350 महिला कमांडो (mahila comando) भी कार्यक्रम में उपस्थित हुईं।
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती (150th birth anniversay of mahatma gandhi) पर आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (shyama prasad mukherjee) प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cg cm bhupesh baghel) ने पद्मश्री शमशाद बेगम एवं साथी कमांडो को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

सावरकर ने रची थी गांधीजी की हत्या की साजिश
[typography_font:18pt;" >10-10 महिलाओं को बनाया कमांडो
बापू की 150वीं जयंती पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री शमशाद बेगम (shamshad begum) के साथ दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद जिले के गांवों की लगभग 350 महिला कमांडां आई थी। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बताया कि इन तीनों जिलों के विभिन्न गांवों में 10-10 महिलाओं को महिला कमांडो बनाया गया है।

आयुष्मान से 'धनवान' बनने के लिए 5 माह में 228 स्पाइनल सर्जरी, 2 करोड़ रुपए का बिल
[typography_font:18pt;" >महिला कमांडो कर रहीं ये काम
शमशाद बेगम (shamshad begum) ने बताया कि महिला कमांडो (mahila comando) अपने-अपने गांवों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार (prime minister narendra modi) की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता के लिए जागरूक कर रही हैं। इन महिला कमांडो द्वारा सामाजिक बुराइयों को मिटाने और शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण सहित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आरक्षण पर एक और सियासी स्ट्रोक, बढ़ सकता है आरक्षण का प्रतिशत
[typography_font:18pt;" >2006 में गुंडरदेही से शुरुआत
शमशाद बेगम ने बताया कि महिला कमांडो कानून के दायरे में रहकर काम करती हैं। उन्हें समय-समय पर पुलिस विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के उद्देश्य से महिला कमांडो की शुरुआत 2006 से गुंडरदेही से हुई थी और आज 14 जिलों में इसका विस्तार हो गया है।

भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस के तीन डीजी का प्रमोशन किया निरस्त
[typography_font:18pt;" >तीजन बाई ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में पंडवानी की दी प्रस्तुति
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के मौके पर छतीसगढ़ विधानसभा के सभागृह में पद्मविभूषण तीजन बाई (tijan bai) ने अपने चिरपरिचित अंदाज में पंडवानी की प्रस्तुति दी। उन्होंने महाभारत की कथा को आकर्षक ढंग से पंडवानी के माध्यम प्रस्तुत किया। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने तीजन बाई का सम्मान किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm bhupesh baghel) ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Published on: