रायपुर

महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त जारी, लिस्ट से करीब 7000 महिलाओं का नाम कटा, जानें वजह…

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में अंतरित कर दी है।
less than 1 minute read
Jul 03, 2025
Mahtari Vandan Yojana
महतारी वंदन योजना (photo-unsplash)

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 17वीं किस्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में अंतरित कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, जुलाई माह में 69,23,167 महिलाओं को कुल 647.66 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

पिछले माह यानी जून में योजना के तहत 69,30,041 महिलाओं को राशि दी गई थी। इस प्रकार इस बार करीब 7 हजार महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। योजना की शुरुआत से अब तक लगभग 90 हजार महिलाओं के नाम हटाए जा चुके हैं, जिनमें 48 हजार से अधिक महिलाएं ऐसी थीं, जिनकी मृत्यु की पुष्टि के बाद उन्हें हटाया गया।

Mahtari Vandan Yojana: आधार अपडेट न होने से हो रही समस्या

विभाग ने महिलाओं से आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील की है। बताया गया है कि कई मामलों में लाभ की राशि इसलिए नहीं पहुंच पा रही है क्योंकि लाभार्थियों का आधार इनएक्टिव या पुराना है। आधार को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है, जिसे लेकर अब महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

पोर्टल दोबारा खुलने का इंतजार

वर्तमान में लाखों महिलाएं योजना से वंचित हैं, जो पहले पंजीयन न करा पाने के कारण योजना में शामिल नहीं हो सकीं। इनमें से कई महिलाएं अब पात्र हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा पंजीयन पोर्टल को दोबारा खोलने की घोषणा की जा चुकी है, जिसका इंतजार किया जा रहा है।

Updated on:
03 Jul 2025 03:41 pm
Published on:
03 Jul 2025 03:38 pm