
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बीते तीन वर्षों के दौरान सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 216 नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा जिले में सबसे ज्यादा 82 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया। वहीं, 966 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
यूके से छत्तीसगढ़ आने वाले को रहना होगा 14 दिन होम आइसोलेट
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू के सवाल के लिखित जवाब में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि वर्ष 2018-19, 2019-20 और वर्ष 2020-21 के दौरान सुरक्षाबलों ने विभिन्न जिलों में हुई मुठभेड़ में 216 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें सुकमा जिले में 82 नक्सली, बीजापुर में 46, दंतेवाड़ा में 30, राजनांदगांव में 17, नारायणपुर में 16, बस्तर में 7, धमतरी में 7, कांकेर में 6, कबीरधाम में 3 और गरियाबंद तथा कोंडागांव जिले में 1-1 नक्सली को मार गिराया गया।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]दूरदर्शन पर छत्तीसगढ़ी सीरियलों की मांग की मोदी सरकार से
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि इस दौरान 966 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। सुकमा जिले में 333 नक्सली, दंतेवाड़ा जिले में 300, नारायणपुर जिले में 164, बीजापुर जिले में 77, कोंडागांव जिले में 46, बस्तर में 36, राजनांदगांव में 7 तथा कांकेर जिले में 3 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...सीएम भूपेश बोले- कुछ लोग कालनेमि की तरह स्वार्थवश लेते हैं भगवान राम का नाम