रायपुर

CG IPS Transfer List: कोरिया कांड के बाद एक्शन मोड में सरकार, 24 IPS अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी, 12 जिलों के SP बदले

Chhattisgarh IPS Transfer: कोरिया कांड के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया, जिसमें कोरिया के एसपी सहित 12 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए।
2 min read
Jul 11, 2026
CG IPS Transfer List
24 आईपीएस के तबादले (photo source- Patrika)

CG IPS Transfer List: छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में एक बड़ी सर्जरी की है। गृह सचिव हिमशिखर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस के 24 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल से राजनांदगांव रेंज के आईजी, रायपुर कमिश्नरी के तीन डीसीपी, प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी और 12 जिलों के एसपी प्रभावित हुए है। कानून-व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, पुलिस मुख्यालय और मैदानी जिलों में नए चेहरों को तैनात किया गया है।

Chhattisgarh Police Transfer: पीएचक्यू में सौंपी गई एआईजी की जिम्मेदारी

तबादला सूची के तहत 2004 बैच के आईपीएस अजय कुमार यादव को नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी (चंदखुरी) के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का नया आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनांदगांव के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावार और छसबल बस्तर में पदस्थ प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर भेजा गया है। इसके अलावा, बलौदाबाजार-भाटापारा की एसपी भावना गुप्ता को मातृत्व अवकाश के चलते फिलहाल पीएचक्यू में एआईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रॉबिन्सन गुरिया पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रायपुर बने

इस प्रशासनिक फेरबदल का सबसे दिलचस्प पहलू रायपुर पुलिस कमिश्नरी में देखने को मिला है। रायपुर में पदस्थ तीन उपायुक्तों (डीएसपी) को सीधे बस्तर संभाग के धुर नक्सल प्रभावित जिलों में बतौर एसपी भेजा गया है। इसमें उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर, मयंक गुर्जर को सुकमा और संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, नारायणपुर के तत्कालीन एसपी रॉबिन्सन गुरिया की रायपुर वापसी हुई है, उन्हें पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रायपुर नियुक्त किया गया है।

Chhattisgarh Administrative Reshuffle: जानिए किसे, कहां मिली नई जिम्मेदारी

  • जितेन्द्र कुमार यादवः एसपी बीजापुर से एसपी कबीरधाम (कवर्धा)
  • योगेश कुमार पटेलः एसपी बालोद से अब एसपी सूरजपुर
  • त्रिलोक बंसलः एसपी एसटीएफ से अब एसपी बेमेतरा
  • हरीश राठौरः सीएम सुरक्षा से अब एसपी कोरिया
  • भावना पांडेयः एआईजी पीएचक्यू से अब एसपी धमतरी
  • सुनील शर्माः एआईजी पीएचक्यू से अब एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़
  • चंद्रमोहन सिंहः नगर सेना रायपुर से अब एसपी दंतेवाड़ा
  • राय गौरव रामप्रवेशः एसपी दंतेवाड़ा से एसपी बलौदाबाजार-भाटापारा
  • चव्हाण किरण गंगारामः एसपी सुकमा से अब एसपी बालोद
  • प्रशांत कुमार ठाकुरः एसपी सूरजपुर से एआईजी पुलिस मुख्यालय
  • रामकृष्ण साहूः एसपी बेमेतरा से अब पुलिस मुख्यालय
  • रवि कुमार कुरैः एसपी कोरिया से अब एआईजी पुलिस मुख्यालय
  • सूरज सिंह परिहारः एसपी धमतरी से सेनानी, चौथी वाहिनी छसबल (माना)
  • धर्मेंद्र छबई: एसपी कबीरधाम से सेनानी, 8वीं वाहिनी छसबल (राजनांदगांव)
  • श्वेता राजमणीः 19वीं वाहिनी छसबल (बस्तर) से उप पुलिस महानिरीक्षक (छसबल, जगदलपुर)
  • राजेश कुकरेजाः सेनानी प्रथम वाहिनी छसबल (भिलाई) से अब उप पुलिस महानिरीक्षक (पीएचक्यू)
Updated on:
11 Jul 2026 07:24 am
Published on:
11 Jul 2026 07:23 am