रायपुर

खौफनाक मौत: युवती की हत्या कर जलाया शव फिर बहा दिया नदी में, रेप कर हत्या की आशंका

बांये हाथ पर एक धागा बंधा हुआ है। शव नदी के किनारे पाई गई है।
2 min read
Jul 28, 2018
CG News
खौफनाक मौत: युवती की हत्या कर जलाया शव फिर बहा दिया नदी में, रेप कर हत्या की आशंका

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक अज्ञात युवती की लाश मांड नदी के किनारे मिली है। शव के ऊपर कोई कपड़ा नहीं है साथ ही शरीर पर कई जगह जले के निशान हैं। युवती की उम्र लगभग 25 से 30 साल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हलांकि पुलिस की जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।

पत्रिका को मिली जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के रक्शापाली गांव में मांड नदी के किनारे दोपहर के समय एक शव को देखा गया। ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो वो हैरान हो गए इसके बाद ये बात आग की तरह फैल गई थी। शव महिला या युवती की थी, जिसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था, शरीर पर कई जगह जले के निशान थे इसके अलावा गले में एक माला और हाथ के अंगुलियों में एक अंगूठी है। वहीं बांये हाथ पर एक धागा बंधा हुआ है। शव नदी के किनारे पाई गई है।

आशंका जताई जा रही है कि या तो हत्या कर जलाने का प्रयास किया गया होगा या फिर जला कर नदी में बहाने का प्रयास किया गया होगा। वही, इससे पहले युवती के साथ की घटना भी हो सकती है। फिलहाल ये जांच का विषय है।

नहीं हो सकी पहचान
इस मामले में अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से इसके शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। वहीं लोगों की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि हत्या कहीं और की गई होगी शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल कयासों का दौर जारी है।

मोबाइल था बंद, बरती गई उदासीनता
हैरानी की बात यह है कि शव देखे जाने की सूचना भूपदेवपुर थाने को भी दी गई पर वहां भी एक प्रकार की उदासीनता ही हावी रही। पहले तो जब शासकीय मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया तो वो नंबर ही बंद था। बाद में सूचनाकर्ता ने थाना प्रभारी को कॉल किया तो वहां से जवाब आया कि वो राष्ट्रपति की ड्यूटी के लिए गए हुए हैं, उन्होंने एक मुंशी का नंबर दिया मौके पर जैसे-तैसे पुलिस की टीम पहुंची पर उनके साथ कोई महिला कर्मचारी नहीं थी, क्योंकि शव महिला या युवती की है ऐसे में बिना महिला कर्मचारी के शिनाख्त या फिर अन्य कार्रवाई संभव नहीं था। बाद में एक महिला कर्मचारी को बुलाया गया।

Updated on:
31 Jul 2018 11:31 am
Published on:
28 Jul 2018 07:33 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप