रायपुर

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन की 26वीं किस्त जारी, 68.48 लाख महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हुए 641.62 करोड़ रुपये

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च 2024 में यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू की थी। तब से लेकर अब तक हर पात्र महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपए की सहायता राशि नियमित रूप से दी जा रही है।

2 min read
Apr 07, 2026
महतारी वंदन पर बड़ा अपडेट, फिर ई-केवाईसी हुआ अनिवार्य ( Photo - Patrika )

Mahtari Vandan Yojana: राज्य सरकार ने सोमवार को महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त की राशि जारी की। जारी होते ही हितग्राही महिलाओं के मोबाइल में खुशियों के नोटिफिकेशन की घंटी बज उठी। इसके तहत राज्य की 68 लाख 48 हजार 899 महिलाओं को 641 करोड़ 62 लाख 92 हजार रुपए उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। लाभान्वित हितग्राहियों में 7773 महिलाएं नियद नेल्लानार योजना के गांवों की रहने वाली है।

इस योजना के तहत अब तक हितग्राही महिलाओं को 16,881 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की संख्या 68,94,633 हैं, जिसमें से केवाईसी के लिए लंबित हितग्राहियों को छोड़कर 68,48,899 हितग्राहियों को 26वीं किस्त का भुगतान किया गया है।

अब तक 16,881 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने मार्च 2024 में यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू की थी। तब से लेकर अब तक हर पात्र महिला को प्रतिमाह 1,000 रुपए की सहायता राशि नियमित रूप से दी जा रही है। इस योजना के तहत अब तक हितग्राही महिलाओं को कुल 16,881 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जो उनके आर्थिक सशक्तिकरण में बड़ी भूमिका निभा रहा है।

30 जून तक कराएं ई-केवाईसी

जब महतारी वंदन योजना की किस्त जारी होने पर जब महिलाओं के अकाउंट में पैसे पहुंचते हैं, तो उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS आता है। वहीं, अगर आपके पास पैसे आने का मैसेज नहीं आया है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

सबसे पहले महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएं।
इसमें आपको ‘आवेदन एवं भुगतान स्थिति’ के टैब पर क्लिक करना होगा।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर अपने अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं।
इसके अलावा लाभार्थी महतारी वंदन योजना मोबाइल ऐप पर भी जाकर राशि चेक कर सकते हैं ।

Updated on:
07 Apr 2026 05:33 pm
Published on:
07 Apr 2026 01:25 pm
Also Read
View All