रायपुर

27th All India Forest Games Festival: खिलाड़ियों ने दिया शानदार प्रदर्शन, 17 स्वर्ण पदक किए अपने नाम, महिला खिलाड़ी भी शामिल..

27th All India Forest Games Festival: रायपुर जिले में 27वें अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव में शुक्रवार को मेजबान छत्तीसगढ़ के वेटलिटिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

less than 1 minute read
Oct 19, 2024

27th All India Forest Games Festival: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 27वें अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव में शुक्रवार को मेजबान छत्तीसगढ़ के वेटलिटिंग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। महिला खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण समेत 19 पदक जीते, जिसमें 7 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, पुरुष वर्ग में छत्तीसगढ़ ने 9 स्वर्ण, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। महिला वेटलिटिंग टीम सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष पर रहीं। वहीं, मेजबान पुरुष टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

27th All India Forest Games Festival: सत्यजीत की स्वर्णिम छलांग

टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी छत्तीसगढ़ के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। हाई जप के बाद लांग जप में भी प्रदेश के सत्यजीत भट्ट स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहे। 800मीटर पैदल चाल में सरोज राजपूत ने कांस्य पदक हासिल किया। वेटरन 800 मीटर वाक में निरोज सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं, ओवन महिला वर्ग में सुशीला पैकरा ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। रिले रेस में प्रदेश की वेटरन टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

मेजबान टीम शीर्ष पर बरकरार

अखिल भारतीय वन खेल महोत्सव में मेजबान छत्तीसगढ़ सर्वाधिक पदक पदक जीतकर शीर्ष स्थान पर बरकरार है। छत्तीसगढ़ ने तीसरे दिन तक 37 स्वर्ण समेत 69 पदक जीते हैं, जिसमें 19 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं। 69 पदकों के साथ छत्तीसगढ़ के अब सबसे ज्यादा 274 अंक हो गए हैं। दूसरे स्थान पर 12 स्वर्ण समेत 41 पदक जीतकर केरला की टीम है। इसमें 19 रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं, मध्यप्रदेश ने अब तक 11 स्वर्ण समेत 28 पदक जीते और तीसरे स्थान पर है।

Published on:
19 Oct 2024 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर