तीन लोकसभा क्षेत्र के कुल 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता आज मतदान कर 41 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे। महासमुंद, राजनांदगाव और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के वोटर मतदान कर आज लोकसभा चुनाव का नया इतिहास रचने जा रहे है।
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छतीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में आज यानी (26 अप्रैल दिन- शुक्रवार) को मतदान होने जा रहा है। कुछ ही देर में मतदान शुरू हो जाएगा। मोहला- मानपुर, बिन्द्रानवागढ़ और कांकेर के तीन विधानसभा क्षेत्र में दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। दूसरे चरण में भाजपा - कांग्रेस के प्रत्याशी समेत 41 उम्मीदवारों की आज अग्नि परीक्षा है। इस तीन लोकसभा क्षेत्र में कुल 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता है। महासमुंद, राजनांदगाव और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता वोट डालकर लोकसभा चुनाव का इतिहास रचेंगे।
भाजपा - कांग्रेस में सीधा मुकबला
इन तीनों सीटों पर भाजपा - कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर मैदान में उतरे है। राजनांदगाव से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल और भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय प्रत्याशी चुने गए है, इनके बीच कांटे की टक्कर है। वहीं महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी भाजपा कमान संभालते हुए तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू मैदान में उतरे है।
तीन लोकसभा सीट में मतदाताओं की संख्या
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें मतदाताओं की संख्या की तो राजनांदगांव में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।
महासमुंद में 17 लाख 90 हजार है मतदाता हैं। जिसमें 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। कांकेर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है जिनमें पुरुष मतदाता 8 लाख 75 हजार 49 और महिला मतदाता 8 लाख 43 हजार 124 हैं। वहीं 2090 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जिनमें 600 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।