रायपुर

वसूली, ब्लैकमेलिंग, गुंडागर्दी! वीरेंद्र तोमर की पत्नी शुभ्रा समेत 3 गिरफ्तार, लैपटॉप और मोबाइल से खुलेंगे कई राज!

Raipur News: सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, गुंडागर्दी जैसे कई मामलों में शामिल रहे राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर और उनके सहयोगी संगीता सिंह व प्रभंजन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

less than 1 minute read
Jun 14, 2025
हिस्ट्रीशीटर तोमर की पत्नी व सहयोगी हिरासत में (फोटो सोर्स- पत्रिका)

CG News: सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, गुंडागर्दी जैसे कई मामलों में शामिल रहे राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर की पत्नी शुभ्रा सिंह तोमर और उनके सहयोगी संगीता सिंह व प्रभंजन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

शुभ्रा, संगीता और प्रभंजन ने गुरुवार को कुछ मीडियाकर्मियों से मारपीट की थी। पुलिस ने तीनों के इस मामले में गिरतार किया। इसके अलावा शुभ्रा के खिलाफ कर्ज के नाम पर अवैध वसूली और संगठित अपराध का मामला भी दर्ज था। शुक्रवार को पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।

वसूली और संगठित अपराध का मामला दर्ज

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और उसके भाई रोहित सिंह तोमर, भतीजा दिव्यांश सिंह तोमर और अन्य सहयोगियों के खिलाफ तेलीबांधा और पुरानीबस्ती थाना में आर्स एक्ट, कर्ज एक्ट, वसूली और संगठित अपराध का मामला दर्ज किया है। इसके बाद से दोनों भाई फरार हैं। दिव्यांश जेल में है। वीरेंद्र और रोहित की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक दोनों का पता नहीं चल पाया है।

लैपटॉप की होगी जांच

पुलिस दोनों भाइयों के घर से मिले लैपटॉप, मोबाइल आदि की भी जांच करवा रही है। इसमें कई लोगों के कर्ज से जुड़ी जानकारियां, लेन-देन व अन्य चीजों के विवरण हैं। पुलिस इसकी जांच करवा रही है। इसमें कई चौंकाने वाले खुलासा होगा।

Updated on:
14 Jun 2025 12:17 pm
Published on:
14 Jun 2025 12:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर