रायपुर

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 33 प्रतिशत जिलाध्यक्ष महिलाएं होंगी

- मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद घोषित होगी कांग्रेस की नई कार्यकारिणी- प्रदेश कार्यकारिणी में दूसरी पंक्ति के नेतृत्व को मौका देने का फार्मुला

less than 1 minute read
Feb 15, 2020
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में 33 प्रतिशत जिलाध्यक्ष महिलाएं होंगी

रायपुर. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम संगठन की जिला इकाईयों में महिलाओं को बड़ा मौका देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोहन मरकाम, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का फायदा देंगे।
करीब आठ महीने पहले कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बने मोहन मरकाम अभी तक अपनी कार्यकारिणी नहीं बना पाए हैं। बताया जा रहा है कि दो बार सूची बनाने के बाद उसे संशोधित करना पड़ा है। इसके पीछे लगातार हो रहे चुनावों को जिम्मेदार बताया जा रहा है। लेकिन अब मोहन मरकाम प्रदेश कार्यकारिणी की एक जंबो सूची लेकर फिर तैयार हैं। बताया जा रहा है कि इसमें दूसरी पंक्ति के नेताओं को मौका दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमरीका से लौटने के बाद इस सूची पर चर्चा होगी। अगर मुख्यमंत्री की मंजूरी मिली तो कार्यकारिणी गठित कर ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अपना नया फार्मुला भी तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जिलाध्यक्ष पद पर 33 प्रतिशत महिलाओं को मौका देने जा रहे हैं। कांग्रेस में इस वक्त 36 संगठन जिले हैं। मोहन मरकाम के फार्मुले से करीब 12 जिलों में महिलाओं को अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है। मरकाम ने जिलाध्यक्ष बनने योग्य महिलाओं के नाम पर संगठन में मंथन भी शुरू कर दिया है।
संगठन में काम कर रहे नेताओं से सीधी बातचीत में और फोनपर विकल्प मांगा जा रहा है। उनसे पूछा जा रहा है कि वे आगे भी संगठन में काम करना पसंद करेंगे अथवा सरकार में भागीदार बनना चाहेंगे। वरिष्ठ नेताओं ने बताया, पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाने वाले नेताओं को निगम-मंडलों-आयोगों में जगह दी जाएगी। संगठन में काम करने की इच्छा जताने वालों का भी सम्मान रखा जाएगा। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियां भी होने लगेंगी।

Published on:
15 Feb 2020 10:32 pm
Also Read
View All