रायपुर

कोल स्कैम में 36 लोंगों के खिलाफ FIR दर्ज, पूर्व विधायक, मंत्री समेत IAS के नाम शामिल… अब होगी जेल ?

36 FIR Reports in Coal Scam : कोयला घोटाला में ईडी के हाथ डायरी लगी है। इस डायरी से ईडी ने कई राज खोले है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2024, 12:45 PM IST
coal_scam_.jpg

36 FIR Reports in Coal Scam : कोयला घोटाला में ईडी के हाथ डायरी लगी है। इस डायरी से ईडी ने कई राज खोले है। डायरी में कोड वर्ड में किसे कितना पैसा दिया गया घोटाले में कितना पैसा आया इसका पुरा हिसाब किताब डायरी के माध्यम से ईडी के हाथों लग गया है। मामले र्में विधायक देवेन्द्र यादव, पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व आबकारी मंत्री और विधायक कवासी लखमा, पूर्व विधायक बृहस्पत शर्मा, गुलाब कमरो, शिशुपाल सोरी, युडी मिंज समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल है।

Coal Scam : इस डायरी में पुरे हिसाब-किताब को कोड वर्ड में लिखा गया है। इतना ही नहीं डायरी में कई पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री और आईएएस अधिकारीयों को मिलोकर कुल 36 अपराधियों के नाम शामिल है। ईडी ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

डायरी में कोड वर्ड में अधिकारीयों के नाम

Coal Scam : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसीबि ने एफआईआर रिर्पोट में कोल केस में दर्ज नाम में आरोपी सुर्यकांत तिवारी की एक डायरी है। जिसमें कई अधिकरीयों का नाम सामने आया है। कुछ पुलिस अधिकारी अभिषेक माहेश्वरी, दीपांशु काबरा, जेपी मौर्य, कुजांम साहब, पीयूष भाटिया इन सभी का संलिप्तता से जांच होना जरूरी बताया है।

Updated on:
27 Jan 2024, 12:45 PM IST
Published on: