चैटिंग चैटिंग में हो गया प्यार, फिर आधी रात को दोनो ने दिया इस घटना को अंजाम...
रायपुर: न उम्र की सीमा हो न धर्म का हो बंधन... जब प्यार किसी से हो, तो देखे केवल मन। कुछ एेसी ही घटना रायपुर में हो गई। एक कारोबारी परिवार की युवती ने अपने से दोगुने उम्र के युवक से शादी कर ली। शादी की खबर मिलते ही कारोबारी परिवार सन्न रह गया। परिवार ने थाने में आधी रात को जमकर हंगामा मचाया। और शादी तोडऩे की हर संभव कोशिश की। आखिरी कर उन्हें अपनी बेटी की इच्छा के सामने झुकना पड़ा। कानून के नियमों को उन्हें मानना पड़ा। इसके बाद रात २ बजे मामला शांत हुआ। दुल्हा-दूल्हान थाने से ही अपने घर के लिए रवाना हो गए। पीडि़त परिवार को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
यह है पूरा मामला
थाने पहुंचे। और युवती को शादी तोडऩे के लिए दबाव बनाने लगे। युवती ने इससे इनकार कर दिया। परिवार वालों को युवक के उम्र से एतराज था, लेकिन युवती ने शादी तोडऩे से इनकार कर दिया। इसके बाद भी परिवार वाले पुलिस पर शादी रोकने के लिए दबाव डालने लगे। युवती बालिग थी। इस वजह से पुलिस ने भी हस्तक्षेप करने में असमर्थता जता दी। इसके बाद युवक और युवती दोनों पक्षों में शादी को लेकर देर रात तक बहस होती रही। अंत में युवती के सामने उसके परिवार वालों को झुकना पड़ा। पुलिस ने कानून के प्रावधानों की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले शांत हुए। इसके बाद देर रात युवक-युवती कोलकाता के लिए थाने से ही रवाना हो गए।
बताया जाता है कि युवती अभी कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। उसका ग्रेजुएशन पूरा नहीं हुआ है। युवक कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है। वह कई बार रायपुर आ चुका था। युवती का परिवार भी कोलकाता से जुड़ा है।