रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अफसरों का तबादला, यहां देखिए लिस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।

less than 1 minute read
Sep 27, 2021
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS अफसरों के प्रभार बदले, यहां देखिए डिटेल

रायपुर. IAS Transfer News: छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 5 अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है। छत्तीसगढ़ शासन की सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को जल संसाधन विभाग का विशेष सचिव का प्रभार सौंपा गया है।

रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का कलेक्टर बनाया गया है। 2012 बैच के आईएएस अफसर रितेश अग्रवाल इससे पहले बीजापुर के कलेक्टर के पद पर तैनात थे।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को संस्कृति एवं पर्यटन विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।

राजेंद्र कुमार कटारा को बीजापुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। 2013 बैच के आईएएस अफसर राजेंद्र कुमार इससे पहले रायगढ़ के अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे।

कोरबा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुंदन कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का न्य कलेक्टर बनाया गया है।

Published on:
27 Sept 2021 07:24 pm
Also Read
View All