रायपुर

Indian Railway: रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द 2 गाड़ियां बदले रूट, जानें पूरी लिस्ट

Indian Railway update: नवंबर 2026 से जनवरी 2027 तक 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 2 गाड़ियां बदले रूट से चलेंगी। यहां देखें पूरी लिस्ट और तारीखें।
less than 1 minute read
• •
Sep 30, 2026
Indian Railway
Indian Railway (file photo)

Indian Railway: रेल यात्रियों की एक बार फिर परेशानियां बढ़ गई है। एसईसीआर के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण के कारण मेगा ब्लॉक का फैसला किया है। 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को काम चलेगा। इसके कारण 6 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। वहीं 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी।

ये 6 ट्रेनें रहेंगी रद्द

  1. टाटानगर-एनएससीबी इतवारी एक्सप्रेस

18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी।

नवंबर: 24, 27
दिसंबर: 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29
जनवरी 2027: 1, 5, 8, 12, 15

  1. नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस

12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी।

नवंबर: 23, 30
दिसंबर: 7, 14, 21, 28
जनवरी 2027: 4, 11

  1. सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस

12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस के फेरे भी प्रभावित होंगे।

नवंबर: 25
दिसंबर: 2, 9, 16, 23, 30
जनवरी 2027: 6, 13

  1. सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस

20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस इन तारीखों पर रद्द रहेगी:

नवंबर: 21, 28
दिसंबर: 5, 12, 19, 26
जनवरी 2027: 2, 9

  1. पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस

इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेगी।

नवंबर: 23, 30
दिसंबर: 7, 14, 21, 28
जनवरी 2027: 4, 11

2 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी

उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट

18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी।

इसका परिवर्तित मार्ग इन तारीखों पर लागू रहेगा

  • नवंबर: 23, 30
  • दिसंबर: 7, 14, 21, 28
  • जनवरी 2027: 4, 11

साउथ बिहार एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से जाएगी

13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस भी मेगा ब्लॉक के कारण परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी। इस दौरान टाटानगर-गम्हरिया के बीच का निर्धारित मार्ग छोड़ दिया जाएगा।

इस ट्रेन का रूट इन तारीखों पर बदला रहेगा:

  • नवंबर: 26
  • दिसंबर: 3, 10, 17, 24, 31
  • जनवरी 2027: 7, 14
Updated on:
30 Sept 2026 09:50 am
Published on:
30 Sept 2026 09:31 am