रायपुर

तेलंगाना में बंधक बने 60 लोगों को पुलिस ने छुड़ाया, घर लौटते ही खुशी से छलक पड़े आंसू

तेलंगाना में बंधक बने 60 लोगों को पुलिस ने छुड़ाया, घर लौटते ही खुशी से छलक पड़े आंसू

less than 1 minute read
Oct 06, 2018
Chhattisgarh news
तेलंगाना में बंधक बने 60 लोगों को पुलिस ने छुड़ाया, घर लौटते ही खुशी से छलक पड़े आंसू

रायगढ़. कलाकृति और शिल्पकारी को लेकर पहचाने जाने वाले झारा परिवार के 60 लोग दो माह से तेलंगाना में बंधक थे। पुलिस ने इनको तेलंगााना से मुक्त करा लिया है और उन्हें लेकर शनिवार को शहर पहुंचेगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब दो माह पहले सत्यनारायण नामक व्यक्तिझारा परिवार के 60 लोगों को काम दिलाने के बहाने तेलंगाना ले गया।

वहां एक ईंटभ_े के ठेकेदार से सौदा कर उन्हें वहां छोड़कर लौट आया। ठेकेदार इन लोगों को प्रताडि़त करते हुए हर प्रकार का काम करवाने लगा। उसने इन्हें बंधक बना लिया। इस बीच किसी ने इसकी शिकायत एसपी और कलक्टर से की। इसके बाद रायगढ़ के एसपी दीपक कुमार झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की एक टीम गठित कर बुधवार को तेलंगाना रवाना किया।

पुलिस पहुंची तो छलक पड़े आंसू
पुलिस की टीम झारा परिवार के पास पहुंची तो उन्हें देखकर शिल्पकारों के आंसू छलक पड़े। पुलिस टीम ने उन्हें छुड़ाया और सभी लोगों को लेकर रायगढ़ के लिए रवाना हो गई है।

सत्यनारायण नामक व्यक्ति एकताल के झारा परिवार के 60 लोगों को काम दिलाने के बहाने तेलंगाना ले गया था। पुलिस टीम उन्हें लेकर रायगढ़ के लिए निकल रही है। वहीं आरोपी सत्यनारायण की भी पतासाजी की जा रही है। पहले बंधक बने लोग आ जाएं उसके आगे की कार्रवाई होगी।
युवराज तिवारी, टीआइ, चक्रधरनगर, रायगढ़

Published on:
06 Oct 2018 03:33 pm