रायपुर

शहर में एक ही दिन में मिले डेंगू के सात पॉजिटिव मरीज, संख्या पहुंची 38 के पार

शहर में शुक्रवार को डेंगू के 7 पॉजिटिव और सात संदिग्ध मरीज मिले
less than 1 minute read
Aug 25, 2018
dengue
शहर में एक ही दिन में मिले डेंगू के सात पॉजिटिव मरीज, संख्या पहुंची 38 के पार

रायपुर. भिलाई के बाद राजधानी में भी डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। शहर में शुक्रवार को डेंगू के 7 पॉजिटिव और सात संदिग्ध मरीज मिले। इसके पहले राजधानी में डेंगू के 31 मरीज शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इस तरह अब राजधानी में डेंगू के कुल 38 मरीज हो गए हैं।

डेंगू पीडि़त किसी मरीज का इलाज अंबेडकर अस्पताल तो किसी को निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें कुछ मरीज इलाज कराकर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। डेंगू की रोकथाम में नाकाम होने पर स्वास्थ्य आयुक्त आर प्रसन्न ने शुक्रवार को कहा कि डेंगू को नियंत्रित करने में थोड़ा समय लगेगा। स्वास्थ्य विभाग का अमला इसके नियंत्रण में लगा हुआ है। डेंगू प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य कर्मचारी जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे मे बता रहे हैं। साथ ही लोगों को जरूरी दवाएं भी मुहैया कराई जा रही है।

7. रुपेश २५ वर्ष, गुजरा रीवामंदिर हसौद

7. रामकृष्ण शर्मा ६४ संजय नगर

Updated on:
25 Aug 2018 12:08 pm
Published on:
25 Aug 2018 11:26 am