रायपुर

95 एफ एम तड़का की पहल रन फ्रॉम डायबिटीज में भरपूर उत्साह में दिखे स्कूल के बच्चे

14 नवंबर को बाल दिवस और विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शहर के पॉपुलर रेडियो स्टेशन एफ एम तडक़ा ने कृष्णा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 12:38 PM IST
95 एफ एम तड़का की पहल रन फ्रॉम डायबिटीज में भरपूर उत्साह में दिखे स्कूल के बच्चे
95 एफ एम तड़का की पहल रन फ्रॉम डायबिटीज में भरपूर उत्साह में दिखे स्कूल के बच्चे

रायपुर. 14 नवंबर को बाल दिवस और विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शहर के पॉपुलर रेडियो स्टेशन एफ एम तडक़ा ने कृष्णा पब्लिक स्कूल, डुंडा, रायपुर में लोगों को मधुमेह के विषय में जागरूक करने और बच्चों को डायबिटीज की संभावनाओं से बचाने के लिए सुबह 11:00 बजे से "रन फ्रॉम डायबिटीज" एक मैराथन का आयोजन किया साथ ही "चीनी कम फिट रहें हम" के सन्देश के साथ सिर्फ एफ एम तडक़ा ने दिन भर शुगर फ्री गाने हर घंटे सुनवाए।

इस दौरान प्रायोजक रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने फ्री चेकअप की सुविधा भी उपलब्ध कराई साथ ही डॉ नेताजी गरण ने सभी को मधुमेह के विषय में बहुमूल्य जानकारियां दी। । इस मुहीम के अंतर्गत पिछले एक हफ्ते से रामकृष्ण केअर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स एफ एम तडक़ा में अपनी एक्सपर्ट एडवाइस दे रहे है और ये भी बता रहे है कि आजकल बच्चो को मधुमेह होंने की उतना ही संभावना है जितना बड़ो को।

इसलिए हमेशा की तरह कुछ अलग करने की चाह में तडक़ा ने ये मुहीम उठाया और लोगो को इस चिल्ड्रेन्स डे अवेयर किआ। कृष्णा पब्लिक स्कूल के बच्चो ने डॉक्टर से अपने सारे सवालो के जवाब पाये और डॉक्टर ने भी बताया कि वो कैसे खुद को एक्सरसाइज कर के और प्रॉपर डाइट फॉलो कर के इससे क्योर कर सकते है। डॉक्टर ने ये भी बताया कि ज्यादातर मधुमेह जेनेटिक होता है परंतु आजकल किसी को भी होने की संभावना है। और बच्चो में टाइप 1 डाईबेटिक होता है। वैसे तो इस के लिए मेडिसिन है लेकिन मेडिसिन से ज्यादा बेहतर है परहेज़ करना ज्यादा मीठा न खाना , उबले हुए राइस ही खाना , ज्यादा मात्रा में सलाद और फ्रूट्स खाना , एक्सरसाइज करना। ये सब करने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

छात्र, अभिभावक और शिक्षक सभी ने इन जानकारियों का भरपूर लाभ उठाया। एफएम तडक़ा के आर जे नरेंद्र और रुतिका ने प्रोग्राम की एंकरिंग की और स्टूडेंट्स को खूब एंटरटेन किया। इस दौरान एफ एम तडक़ा की पूरी टीम मौजूद रही।

Published on: