Holi Special Train: हर साल होली के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं।
CG Holi Special Train: हर साल होली के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के मद्देनजर भारतीय रेलवे की ओर से होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती हैं। दरअसल त्योहार के कारण रुटीन की ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। इस बार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से 15 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
वर्तमान में दपूमरे की ओर से अपने क्षेत्र से 14 फेरों की होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा, जबकि इसके अतिरिक्त 56 ट्रिप्स की होली स्पेशल ट्रेनें दपूमरे के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
इस प्रकार होली पर्व पर कुल 70 होली स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेंगी। इनमें दुर्ग, बिलासपुर एवं गोंदिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से इन होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें दिल्ली, पटना, छपरा, मधुबनी, हजरत निजामुद्दीन, चर्लपल्ली सहित देश के विभिन्न महत्वपूर्ण गंतव्यों के लिए अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध रहेगी।
त्योहार के दौरान रुटीन ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है। रायपुर से दिल्ली, राजस्थान, हावड़ा, मुंबई और बिहार-यूपी समेत अन्य रूट की ट्रेनों में 40 से लेकर 80 तक लंबी वेङ्क्षटग चल रही है। इसके साथ ही अलग-अलग दिनों में दिल्ली, बिहार-यूपी समेत अन्य रूट की ट्रेनों में नो रूम की स्थिति है। इस स्थिति में अब रेलवे द्वारा चलाई जा रही होली स्पेशल ट्रेन ही सहारा बची है।