रायपुर

Liquor Sale on holi: होली पर बना नया रिकॉर्ड, शराब और जायके पर लोगों ने खर्च किए 17 करोड़ रुपये

Liquor Sale on holi: सरकारी दुकानों से कुल 12 करोड़ 12 लाख रुपये की देशी और विदेशी शराब की बिक्री हुई। विस्तृत आंकड़ों पर नजर डालें तो 2 मार्च को 3.78 करोड़ और 3 मार्च को सर्वाधिक 5.69 करोड़ रुपये की शराब बिकी।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
Liquor Sale on holi: होली पर बना नया रिकॉर्ड, शराब और जायके पर लोगों ने खर्च किए 17 करोड़ रुपये

Liquor Sale on holi: बेमेतरा जिले में इस वर्ष होली का त्योहार न केवल रंगों की फुहार बल्कि रिकॉर्ड तोड़ खर्च के लिए भी चर्चा में रहा। त्यौहार के तीन दिनों के भीतर जिले में मदिरा प्रेमियों और खान-पान के शौकीनों ने मिलकर लगभग 16 से 17 करोड़ रुपये खर्च कर डाले।

आबकारी विभाग के चौंकाने वाले आंकड़े

त्योहार के दौरान शराब की खपत ने पिछले कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आबकारी विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2 मार्च से 5 मार्च के बीच जिले की सरकारी दुकानों से कुल 12 करोड़ 12 लाख रुपये की देशी और विदेशी शराब की बिक्री हुई। विस्तृत आंकड़ों पर नजर डालें तो 2 मार्च को 3.78 करोड़ और 3 मार्च को सर्वाधिक 5.69 करोड़ रुपये की शराब बिकी। वहीं, होली के अगले दिन यानी 5 मार्च को भी 2.53 करोड़ रुपये से अधिक की मदिरा खरीदी गई। शराब की यह भारी बिक्री जिले में ‘मदिरा प्रेमियों’ के जबरदस्त उत्साह को दर्शाती है।

मांसाहार की मांग में भारी उछाल

शराब के साथ-साथ जिले में मांसाहार के बाजार में भी भारी रौनक देखी गई। स्थानीय विक्रेताओं के अनुसार, इस बार करीब 4.50 लाख से अधिक मुर्गों की बिक्री हुई है। इसके अलावा बकरे और मछली की मांग भी चरम पर रही। अनुमान है कि तीन दिनों के भीतर जिलेवासियों ने 4 करोड़ रुपये से अधिक का मांसाहार खरीदा। दुकानदारों का कहना है कि हालांकि इस बार कीमतों में मामूली कमी आई थी, लेकिन खपत की मात्रा में पिछले साल के मुकाबल बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Published on:
09 Mar 2026 12:57 pm